• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गाजियाबाद श्मशान घाट पर छत ढहने से 22 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

Desk by Desk
03/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद, नई दिल्ली, राजनीति
0
गाजियाबाद श्मशान घाट पर छत ढही Roof collapsed at Ghaziabad crematorium

गाजियाबाद श्मशान घाट पर छत ढही

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे की खबर से अत्यंत दुख पहुंचा है। राज्य सरकार राहत और बचाव कार्य में तत्परता से जुटी है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे की खबर से अत्यंत दुख पहुंचा है। राज्य सरकार राहत और बचाव कार्य में तत्परता से जुटी है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

— Narendra Modi (@narendramodi) January 3, 2021

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी श्मशान घाट हादसे पर शोक व्यक्त किया है।  वहीं राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, ‘मुरादनगर, गाजियाबाद स्थित श्मशान में छत गिरने की घटना अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिवार जन को मेरी शोक संवेदनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि इस दुर्घटना में आहत लोग शीघ्र ही स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन राहत और सहायता हेतु कार्यरत है।

यूपी के गाजियाबाद जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। अंतिम संस्कार में शामिल होने गए लोगों पर छत गिरने से 22  लोगों की मौत हो गई है जबकि कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के शिकार लोगों का इलाज गाजियाबाद जिला अस्पताल में चल रहा है।

मुरादनगर हादसे में 18 लोगों की मौत पर अखिलेश यादव ने जताया शोक

राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं और घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे लोगों की सभी संभव मदद करें। सीएम योगी ने अधिकारियों से घटना पर रिपोर्ट भी मंगाई है।

गाजियाबाद : श्मशान घाट में छत गिरी, 18 की मौत, मुख्यमंत्री ने 2-2 लाख रुपये दिया मुआवजा

हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गाजियाबाद के जिला अधिकारी अजय शंकर पांडेय, एसपी कलानिधि नैथानी और कमिश्नर अनीता सी मेश्राम घटना स्थल पर पहुंचे और जायजा लिया।

जानकारी के मुताबिक, दयानंद कॉलोनी निवासी दयाराम की शनिवार की रात बीमारी के चलते मौत हो गई थी। रविवार को उनके अंतिम संस्कार के लिए परिजन मुरादनगर स्थित एक श्मशान घाट लेकर पहुंचे। अंतिम संस्कार में रिश्तेदार और मोहल्लेवासी मिलाकर कुल 100 लोग घाट पर पहुंचे थे। सुबह से हो रही बारिश के कारण लोग श्मशान घाट परिसर में बने भवन के अंदर खड़े थे। तभी अचानक जमीन धंसने से दीवार बैठ गई और छत भरभराकर गिर गई।

हादसे में 40 से अधिक लोग दब गए। चीखपुकार के बीच कुछ लोगों ने बड़ी मुश्किल से भागकर अपनी जान बचाई। तुरंत घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी गई। मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू टीम ने लोगों को निकालना शुरू किया और इलाज के लिए गाजियाबाद जिला अस्पातल में भर्ती कराया गया। शुरुआत में बारिश के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बता दें कि गाजियाबाद में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

Tags: 22 killed due to collapse of cremation groundcrematorium ghatghaziabadGhaziabad crematorium ghat accidenthindi newsMuradnagarNCRnews in hindiRoof collapsed at Ghaziabad crematoriumएनसीआरगाजियाबादगाजियाबाद श्मशान घाट पर छत ढहीगाजियाबाद श्मशान घाट हादसामुरादनगरश्मशान घाटश्मशान घाट की छत गिरने से 14 की मौतश्मशान घाट की छत गिरने से 22 की मौत
Previous Post

सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, शरद पवार अखिलेश से चंदा लेने जाएगा ट्रस्ट: चंपत राय

Next Post

दुनिया के नंबर -1 बैडमिंटन खिलाड़ी केंतो मोमोता कोरोना पॉजिटिव, जापान को बड़ा झटका

Desk

Desk

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
केंतो मोमोता कोरोना पॉजिटिव

दुनिया के नंबर -1 बैडमिंटन खिलाड़ी केंतो मोमोता कोरोना पॉजिटिव, जापान को बड़ा झटका

यह भी पढ़ें

स्वामी नित्यानंद

रेप के आरोपी स्वामी नित्यानंद ने बनाया खुद का ‘रिजर्व बैंक ऑफ कैलासा’, इस दिन लांच होगी करेंसी

19/08/2020
beaten

नशे में धुत दबंग ने महिला को लात-घूंसों से पीटा, मुकदमा दर्ज

27/12/2020

शेयर बाजार- सेंसेक्स और निफ्टी ने तोड़े पिछले रिकॉर्ड

09/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version