Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम में हुईं भर्ती

sonia gandhi

sonia gandhi

नई दिल्ली। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल (Sir Gangaram Hospital) में भर्ती कराया गया है।

सर गंगाराम अस्पताल के अध्यक्ष (प्रबंधन बोर्ड) डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सांस की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आगे उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी को डॉ. अरूप बसु और उनकी टीम की देखरेख में श्वसन चिकित्सा विभाग में रखा गया है। उन्हें वायरल श्वसन संक्रमण की निगरानी और उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

सीएम योगी 13 जनवरी को टेंट सिटी का करेंगे उद्घाटन, अधिकारियों ने परखी तैयारी

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी की तबीयत बीते मंगलवार से ठीक नहीं थी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा से कल दिल्ली लौट आए थे। आज राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में यात्रा से जुड़ गए हैं। वहीं प्रियंका गांधी देखभाल के लिए दिल्ली में हैं। भर्ती कराए जाने के दौरान वे भी अस्पताल पहुंची थीं।

Exit mobile version