• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जल्द कोरोना वायरस की मिलेगी सबसे सस्ती दवा, कीमत होगी 59 रुपये

Desk by Desk
24/07/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस की सस्ती और प्रभावी दवा को डीजीसीआई (ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया) से बाजार में लाने की अनुमति मिल गई है। जानकारी के अनुसार इस दवा की कीमत महज 59 रुपये होगी।

इस दवा को तैयार किया है ब्रिंटन फार्मास्यूटिकल्स ने। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसे डीजीसीआई से एंटीवायरल दवा फैविपिराविर को ब्रांड नेम फैविटॉन को बाजार में लाने की अनुमति मिल गई है।

बयान में बताया गया है कि यह दवा 200 मिलीग्राम की टेबलेट के रूप में होगी। इसका अधिकतम बिक्री मूल्य 59 रुपये होगा मतलब बाजार में किसी भी स्थिति में इसे 59 रुपये से ज्यादा कीमत पर नहीं बेचा जा सकेगा। बयान में कहा गया है कि सामने आ रहे वैश्विक क्लिनिकल साक्ष्य यह बताते हैं कि फैविपिराविर कोरोना वायरस के हलके से मध्यम स्तर के कोरोना संक्रमण के इलाज के लिए प्रभावी उपचार का विकल्प है।

भारत में कोरोना के मामले 13 लाख के पार, अब तक 30 हजार से अधिक की मौत

कंपनी ने कहा है कि फैविटॉन एक एंटीवायरल दवा है जो कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने में कोरोना मरीजों की मदद करेगी। ब्रिंटन फार्मा के सीएमडी राहुल कुमार दर्डा ने कहा कि इस समय दवा की जरूरत सभी को है। हम चाहते हैं कि ये दवा देश के हर कोरोना मरीज को मिले। हम इसे हर कोविड सेंटर पर पहुंचाएंगे। हमारी दवा की कीमत भी केवल 59 रुपये है जो काफी सस्ती है।’ ये दवा उन मरीजों के लिए काफी प्रभावी साबित हो सकती है जिन्हें कोरोना का हल्का या मध्यम दर्जे का संक्रमण है।

ब्रिंटन फार्मास्यूटिकल्स ने बताया कि भारत में फैविपिराविर को पहली बार नियामक प्राधिकरणों ने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण के तहत इस साल जून में अनुमति दी थी। बयान में कहा गया है कि कंपनी इस दवा को भारतीय बाजार में उपलब्ध कराएगी साथ ही वह इस दवा का आयात भी करेगी। फैविटॉन फुजिफिल्म तोयामा केमिकल कॉरपोरेशन लिमिटेड की दवा एविगान का जेनरिक संस्करण है।

Tags: brinton pharmaceuticalscheap corona drugCoronaviruscoronavirus medicinecoronavirus medicine newsCovid-19 drugCOVID-19 TreatmentfavitonIndia News in HindiLatest India News UpdatesMedicinemedicine for coronamedicine for coronavirusकोरोना की मिलेगी सबसे सस्ती दवाकोरोना वायरस की दवाडीजीसीआईफैविटॉनब्रिंटन फार्मा
Previous Post

कोविड-19 पर डरावने वाली रिसर्च, कान में भी पहुंच सकता है वायरस

Next Post

स्वतंत्रता दिवस समारोह : बदला-बदला दिखेगा लाल किले पर नजारा, कोरोना के मद्देनजर दिशा-निर्देश जारी

Desk

Desk

Related Posts

bleach
Main Slider

ब्लीच की जलन से मिलेगी राहत, आजमाएं ये उपाय

20/05/2026
mulethi
फैशन/शैली

खांसी में रामबाण है मुलेठी, इन बीमारियों में भी मिलेगी राहत

20/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नंदा राजजात और 2027 कुंभ की तैयारी पर CM धामी का फोकस

19/05/2026
Bageshwar
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी की सोच है कि विकास की रोशनी प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचे: डॉ. आर. राजेश कुमार

19/05/2026
CM Dhami
राजनीति

उत्तराखंड के 13 जिलों को ₹1018 करोड़ की सौगात, जिला योजना के लिए धामी सरकार ने जारी किया बजट

19/05/2026
Next Post
स्वतंत्रता दिवस समारोह

स्वतंत्रता दिवस समारोह : बदला-बदला दिखेगा लाल किले पर नजारा, कोरोना के मद्देनजर दिशा-निर्देश जारी

यह भी पढ़ें

Redmi launches Note 10 S series in India, know features and price

रेडमी ने भारत में लॉन्च किया नोट 10एस सीरीज, जाने फीचर्स और कीमत

13/05/2021
PM Modi

पीएम मोदी ने लॉंच किया कर्मवीर प्रारंभ एप, युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र

22/11/2022
online class

प्रदेश में आज से शुरू हुई क्लास 9 से 12 तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास

20/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version