• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा प्रत्याशी अभय सिंह गिरफ्तार, समर्थकों से बोले- अब तुम्हारे हवाले चुनाव

Writer D by Writer D
19/02/2022
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, क्राइम, चुनाव 2022, राजनीति
0
abhay singh

abhay singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। जिले की गोसाईगंज विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी अभय सिंह (Abhay Singh) और बीजेपी उम्मीदवार आरती तिवारी (Aarti Tiwari) के समर्थकों में शुक्रवार देर रात जमकर भिड़ंत हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव और फायरिंग का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने सपा प्रत्याशी अभय सिंह (Abhay Singh) को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक सुबह 4 बजे घर से ही उन्हें गिरफ्तार किया गया।

महाराजगंज थाना इलाके के कबीरपुर चौराहे के पास दोनों पक्षों के समर्थकों की गाड़ियां आमने-सामने होने के बाद यह विवाद शुरू हुआ था। दोनों ही दलों ने एक दूसरे पर पथराव और फायरिंग का आरोप लगाया था। इसी मामले में सपा प्रत्याशी अभय सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लाया गया है। वहीं सपा प्रत्याशी का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थकों ने हमला किया था।

सपा प्रत्याशी के काफिले पर हमला, फायरिंग और पथराव

अब चुनाव तुम्हारे हवाले

गिरफ्तारी के समय अभय सिंह ने कहा कि उनके खिलाफ कोई साजिश हो रही है। इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि अब मैं तो जेल जा रहा हूं, अब चुनाव आप के हवाले है।

अयोध्या में हुए सियासी संघर्ष में जमकर पथराव हुआ

भाजपा कैंडिडेट के पति पहले से हैं जेल में बंद

गौरतलब है कि भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के पति और पूर्व भाजपा विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी अयोध्या जेल में भ्रष्टाचार के एक मामले में पहले से ही बंद हैं। लिहाजा अयोध्या जिला कारागार में टकराव से बचने के लिए अयोध्या पुलिस प्रशासन अभय सिंह को अन्य जिले की दूसरी जेल में भेजने की तैयारी में है।

सपा प्रत्याशी के चुनावी कार्यालय में छलका जाम, वीडियो वायरल

सपा के प्रत्याशी अभय सिंह का आरोप है कि बीजेपी समर्थकों ने उनके काफिले पर पत्थर बरसाए और फायरिंग की। उधर, दूसरे पक्ष का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के लिए प्रचार कर रहे विकास सिंह के काफिले पर गोलीबारी की गई। आरोप है कि फायरिंग सपा के उम्मीदवार अभय सिंह खुद कर रहे थे।

Tags: aarti tiwariabhay singhayodhya newsElection 2022elections 2022khabu tiwariUP Assembly Election 2022up chunav 2022up electionup election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

19 फरवरी राशिफल: इन राशियों के लिए शुभ है आज का दिन

Next Post

बस्ती में लगी भीषण आग में 30-35 झोपड़ियां जलकर खाक

Writer D

Writer D

Related Posts

More than 6,000 workers from UP are completely safe in Israel.
उत्तर प्रदेश

इजराइल में यूपी के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक पूरी तरह सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

01/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने होलिका दहन एवं होली की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

01/03/2026
CM Vishnu Dev
Main Slider

सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

01/03/2026
Kashi created a Guinness World Record under the guidance of CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

01/03/2026
cleanliness campaign
उत्तर प्रदेश

2 से 4 मार्च तक समस्त ग्राम पंचायतों में चलेगा स्वच्छता अभियान

01/03/2026
Next Post
massive fire

बस्ती में लगी भीषण आग में 30-35 झोपड़ियां जलकर खाक

यह भी पढ़ें

Farmer leader Manveer Singh Tewatia

किसान नेता मनवीर सिंह तेवतिया ने थामा प्रसपा का दामन, शिवपाल ने दिलाई सदस्यता

02/01/2021
A ship loaded with 3,000 vehicles sank in the Pacific Ocean

प्रशांत महासागर में बड़ा हादसा, डूबा 3,000 वाहनों से लोड जहाज

25/06/2025

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी, यूपी में बढ़ी ठिठुरन, जानें मौसम का हाल

02/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version