• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पांच लाख के मुचलके पर रिहा हुए सपा प्रत्याशी अभय सिंह

Writer D by Writer D
19/02/2022
in चुनाव 2022, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
abhay singh

abhay singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को देर रात हुए भाजपा व सपा समर्थकों में बवाल के बाद मामले में गम्भीर धाराओं में चार एफआईआर दर्ज हुई। रात में ही सात लोग गिरफ्तार भी किये गये। लेकिन शनिवार दोपहर तक शांति भंग की धाराएं लगाकर पांच लाख रुपये के मुचलके (Bond) पर सपा प्रत्याशी अभय सिंह (abhay singh) समेत अन्य को रिहा (Released) कर दिया गया।

गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में थाना महराजगंज के नेव कबीरपुर चौराहे पर शुक्रवार की रात सपा प्रत्याशी अभय सिंह (Abhay Singh) और पूर्व विधायक खब्बू तिवारी (Khabbu Tiwari) की पत्नी भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी (Aarti Tiwari) के समर्थक विकास सिंह जनसंपर्क कर रहे थे। रात आठ बजे दोनों दलों का काफिला आमने-सामने हो गया। बवाल तब बढ़ गया और फायरिंग शुरू हो गई। इसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। दोनों पक्ष थाने पहुंचे तो वहां भी उनमें पथराव शुरू हो गया। एसएसपी शैलेश कुमार ने मोर्चा संभालते हुए सभी को खदेड़ा। वहीं घटना की कवरेज करने गए एक पत्रकार से भी मारपीट करते हुए छीना झपटी की। पूरे मामले में चार एफआईआर दर्ज हुई।

सपा प्रत्याशी के काफिले पर हमला, फायरिंग और पथराव

विकास सिंह और अभय सिंह की तरफ से क्रॉस एफआईआर 307 समेत अन्य धाराओं में कराई गई। तीसरी एफआईआर पुलिस ने थाने में बलवा करने के मामले में दर्ज की तो चौथी एफआईआर पत्रकार की तरफ से सपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज कराई गई। थाने में बवाल करने के मामले में सपा प्रत्याशी अभय सिंह व उनके समर्थकों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद भाजपा समर्थक विकास सिंह समेत तीन को भी अरेस्ट कर लिया गया।

सपा प्रत्याशी अभय सिंह गिरफ्तार, समर्थकों से बोले- अब तुम्हारे हवाले चुनाव

एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि दोनों पार्टियों के सात लोगों को शांतिभंग में चालान करते हुए महाराजगंज पुलिस ने एसडीएम सदर कोर्ट में पेश किया। अभय सिंह को पांच लाख के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। बाकियों को भी मुचलके पर रिहा किया गया। भाजपा समर्थक विकास सिंह ने पुलिस को बताया कि नेव कबीरपुर से निमंत्रण करके वापस मया बाजार की तरफ जा रहा था। तभी चौराहे पर सपा प्रत्याशी अभय सिंह अपने काफिले को लेकर सामने आ गये और हमारी गाड़ियों को देखते ही ललकारा और कहा कि मारो इनको जाने न पाएं। उनके लोग अभय सिंह सहित गाड़ियों से उतर कर हमलावर हो गये और उनके हाथ में पत्थर पिस्टल और लाठियां थीं। जिससे उन लोगों ने हम पर हमला बोल दिया। हम लोग भागने लगे तो पीछे से जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगे। चूकि मैं भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी का समर्थक हूं और प्रचारक हूं इसलिये ये मुझसे रंजिश रखते हैं।

वहीं सपा प्रत्याशी अभय सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मैं प्रचार करके उनियार से जाना बाजार जा रहा था। नेव कबीरपुर चौराहे के पास सामने से रास्ता रुका था। मैं अपनी गाड़ी में बैठा था। एस्कार्ट व गनर ने रास्ता खाली कराया। जब गाड़ी आगे बढ़ी तब हमने देखा रास्ते में विकास सिंह निवासी देवगढ़ अपने हाथ में पिस्टल लिये खड़ा था। साथ में 20 अन्य अज्ञात भी थे। जैसे ही मेरी गाड़ी आगे बढ़ी तुरंत ही गोली की आवाज आयी और गाड़ी में पत्थर लगा। उसके बाद 4-5 फायर की आवाज आई और भी पत्थर चले।

Tags: aarti tiwariabhay singhayodhya newsElection 2022elections 2022khabu tiwariUP Assembly Election 2022up chunav 2022up electionup election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

दरियाबाद में फिर राजा हड़हा का होगा राज या भाजपा व सपा को मिलेगा ताज

Next Post

यूपी चुनाव के रोज बनते-बिगड़ते  समीकरण

Writer D

Writer D

Related Posts

Protests in Lucknow over Khamenei's death
Main Slider

खामेनेई की मौत की खबर पर लखनऊ में प्रदर्शन, 3 दिन के शोक का ऐलान

01/03/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने हल्द्वानी में 147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

28/02/2026
CM Bhajan lal Sharma
राजनीति

राजस्थान सरकार ने तीन शहरों के बदल दिए नाम, माउंट आबू अब होगा आबूराज

28/02/2026
air india
Main Slider

इज़राइल में एयरस्पेस बंद, तेल अविव जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली लौटी

28/02/2026
quantum computing
उत्तर प्रदेश

क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को अग्रणी बनाने की तैयारी

27/02/2026
Next Post

यूपी चुनाव के रोज बनते-बिगड़ते  समीकरण

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

सीएम विष्णुदेव साय ने सुनी ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 126वीं कड़ी

28/09/2025
Road Accident

डंपर की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत

16/05/2023

देश में 24 घंटे में रिकार्ड 3,998 लोगों की मौत, 42 हजार नए एक्टिव केस मिले

21/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version