Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सपा सरकार के अब एक और मंत्री पर विजिलेंस जांच की अनुमति मांगी

विजिलेंस जांच की अनुमति Smajwadi party

विजिलेंस जांच की अनुमति

लखनऊ। रामपुर के सांसद आजम खान व गायत्री प्रसाद प्रजापति के बाद अब सपा सरकार के एक और मंत्री की मुश्किलें बढ़नी तय मानी जा रही है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने पूर्व कृषि एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री मनोज पांडेय के खिलाफ शासन से खुली जांच की अनुमति मांगी है। उन पर नियम विरुद्ध अनुसूचित जाति के लोगों की जमीन हथियाने का भी आरोप है।

गोकुलधाम पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, जनप्रतिनिधियों संग करेंगे बैठक

मुख्यमंत्री कार्यालय को शिकायत मिलने के बाद शासन ने मनोज के खिलाफ गोपनीय जांच के आदेश दिए थे। इसमें विजिलेंस को मनोज के कई संदिग्ध संपत्तियों के बारे में जानकारी मिली है। इसी आधार पर विजिलेंस ने खुली जांच का निर्णय लिया है।

बता दें कि सपा सरकार में खनन व परिवहन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति के खिलाफ भी विजिलेंस आय से अधिक संपत्ति की जांच कर रहा है। सपा सांसद आजम खान के खिलाफ एसआईटी ने जांच की थी।

Exit mobile version