• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीओके को भारत का हिस्सा बनाने के लिए चाहिए 400 पार : योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
19/05/2024
in उत्तर प्रदेश, प्रतापगढ़, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रतापगढ़ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि पाक अधिकृत कश्मीर को भारत का हिस्सा बनाना है, इसलिए अबकी बार 400 पार सीटें चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में नई सरकार के गठन की तैयारी चल रही है और मुझे 10 राज्यों में जाने का अवसर मिला है। पूरे देश और पूरी दुनिया में चुनाव परिणाम के बारे में हर कोई आश्वस्त दिख रहा है। जनता की ओर से भी आवाज आ रही है चाहे जितना जोर लगा लो आएंगे तो मोदी ही। फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार का नारा पूरे देश में गूंज रहा है। कांग्रेस और सपा को 400 पार के नारे से चक्कर आने लगा है क्योंकि प्रयागराज और गाजीपुर वाले इनके शागिर्द मिट्टी में मिल चुके हैं। सीएम योगी रविवार को रामपुर खास में पार्टी प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

सपा आतंकवादियों की हितैषी पार्टी

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने 10 साल में भारत का कायाकल्प कर दिया है। आज दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। आतंकवाद और नक्सलवाद पर नकेल कसी गई है। अब पाकिस्तान को पता चल गया है कि ये नया भारत है। भारत को छेड़ा तो छोड़ेगा नहीं। उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वह आतंकवादियों की हितैषी पार्टी है। अयोध्या में और वाराणसी के संकट मोचन मंदिर पर आतंकी हमला हुआ तो प्रदेश में सपा और केंद्र में कांग्रेस सरकार थी। इन दोनों का गठजोड़ जब जब होता है तब तब अनर्थ होता है।

इंडी गठबंधन के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि प्रतापगढ़ का आंवला बहुत फेमस है। आंवले का ही प्रभाव है कि दुनिया कहती है कि 100 पढ़ा लिखा एक एक प्रतापगढ़ा। यहां के मेडिकल कॉलेज का नाम सोनेलाल पटेल जी के नाम पर रखा है। सीएम ने कहा कि सपा के समय में गरीब भूख से मरता था, उपचार के आभाव में दम तोड़ता था। किसान आत्महत्या करता था। बेटी और व्यापारी असुरक्षित थे। मगर अब तो देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन मिल रहा है। साथ ही अब 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा मोदी जी देने जा रहे हैं। ये सारे कार्य कांग्रेस और सपा क्यों नहीं करा पाई, क्योंकि इनके पास विकास का कोई एजेंडा नहीं। हमने विकास भी कराया है और वह काम भी किया है जो लोक परलोक दोनों सुधार देगा। हमने अयोध्या में 500 साल के इंतजार को खत्म करते हुए श्रीराम लला का भव्य मंदिर भी बनवा दिया।

इंडी गठबंधन वालों का डीएनए एक है

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि आज अयोध्या नई अयोध्या बन चुकी है, इसीलिए दुनिया कह रही है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। हम रामभक्त हैं जो देश, गरीब और विकास के बारे में सोचते हैं। मगर जो रामद्रोही है वो राष्ट्रद्रोही भी है। भ्रष्टाचारी, दुराचारी, माफिया और आतंक पैदा करने वाला भी है। इन सभी के डीएनए एक जैसे हैं। ये मिलकर अराजकता फैलाते हैं। ताड़का, मारीच और सुबाहू की तरह दंगा-फसाद कराते हैं। हर पर्व त्यौहार पर उपद्रव कराते थे ये लोग। आज सभी दंगाई रामनाम सत्य है कि यात्रा पर चले गये हैं। हम लोग इसीलिए आए हैं कि बेटी और व्यापारी सुरक्षित हो।

भाजपा औरंगजेब को कभी जिंदा नहीं होने देगी

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि सीएम ने सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग देश में विरासत टैक्स के जरिए एक बार फिर जजिया कर थोपना चाहते हैं। इनके मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देना है। भाजपा उस औरंगजेब को कभी जिंदा नहीं होने देगी जो इतिहास का सबसे क्रूर शासक था और जिसने अपने भाई की हत्या की और पिता को बंदी बना लिया। आज तो मुसलमान भी अपने बच्चों का नाम औरंगजेब नहीं रखते। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ को विकास की योजनाओं के साथ जोड़ना है। प्रतापगढ़ के लिए ऐसा प्लान तैयार होगा कि यहां उद्योग लगेंगे और दुनिया यहां नौकरी मांगने आएगी

विकास और सुरक्षा के लिए भाजपा ही आवश्यक

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि भाजपा नागरिकों के अधिकार की रक्षा करने वाली पार्टी है। लेकिन इंडी गठबंधन धार्मिक आधार पर आरक्षण देना चाहता हैं। इनका कोई भरोसा नहीं ये कब पलट जाएं। ये झूठ बोलेंगे, गुमराह करेंगे, जाति के आधार पर बांटेंगे, मगर इनकी बातों में फंसना नहीं है। देश के विकास, सुरक्षा के लिए भाजपा ही आवश्यक है। सपा ने विकास, रोजगार, पानी के लिए आपको तरसाया था, अब आप इन्हें वोट के लिए तरसा दीजिए। संगम लाल गुप्ता को आपका साथ चाहिए। ये विकास भी करेंगे और आपके हक की लड़ाई भी लड़ेंगे।

सीएम योगी ने पूछा हालचाल तो दर्शनार्थी हुए निहाल

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश राणा, जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल, पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती, डॉ शिवाकांत, राजकुमारी रत्ना सिंह, विधायकगण राजेन्द्र मौर्य, जीतलाल पटेल, उमेश द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Tags: cm yogipratapgarh newsup newsYogi News
Previous Post

सीएम योगी ने पूछा हालचाल तो दर्शनार्थी हुए निहाल

Next Post

गरीबों का खून चूसने वाले माफियाओं को खत्म करके रहेंगे : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Prasad Maurya paid tribute to PC Joshi
Main Slider

केशव प्रसाद मौर्य ने स्वर्गीय पी.सी. जोशी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

05/05/2026
Kedarnath Dham
उत्तराखंड

केदारनाथ में व्यवस्थाओं का हाई-लेवल निरीक्षण, अधिकारियों को सख्त निर्देश

05/05/2026
Swearing-in of new government in Bengal on May 9
Main Slider

बंगाल में शपथ की तारीख तय, मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार

05/05/2026
Nuh Road Accident
Main Slider

नूंह में भीषण सड़क हादसा, यूपी पुलिस के 4 सिपाही समेत 5 की मौत

05/05/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

अखिलेश ने केजरीवाल, तेजस्वी और ममता दीदी सबको डुबोया: केशव प्रसाद

05/05/2026
Next Post
CM Yogi

गरीबों का खून चूसने वाले माफियाओं को खत्म करके रहेंगे : योगी

यह भी पढ़ें

सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगा त्योहारी एडवांस और बोनस

17/10/2020
Marriage

देवउठनी एकादशी के साथ शुरू हो जाएंगे मांगलिक कार्य, बस इतने हैं विवाह के मुहूर्त

12/11/2024
election result

ब्रह्मपुर बवाल के बाद बदल गए चुनावी परिणाम, हारे प्रत्याशी हुए विजयी

06/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version