• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केदारनाथ में व्यवस्थाओं का हाई-लेवल निरीक्षण, अधिकारियों को सख्त निर्देश

Writer D by Writer D
05/05/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Kedarnath Dham

Kedarnath Dham

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में चल रही यात्रा व्यवस्थाओं का मंगलवार को उच्चस्तरीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं और तीर्थ पुरोहितों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुविधा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडेय और आईजी गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का व्यापक स्थलीय जायजा लिया। दर्शन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने निर्देश दिए कि टोकन प्रणाली का सख्ती से पालन कराया जाए। बिना टोकन किसी भी प्रकार की अव्यवस्था रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।

प्रशासन ने धाम क्षेत्र में स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए शौचालयों की नियमित सफाई, पेयजल की उपलब्धता और सफाई कर्मियों की पर्याप्त तैनाती के निर्देश दिए। बर्फबारी के कारण फिसलन वाले स्थानों पर नियमित बर्फ हटाने के भी निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुरक्षित बनी रहे।

आईजी गढ़वाल ने यात्रा मार्ग और धाम क्षेत्र में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। हेलिपैड पर यात्रियों की सुविधा, संचालन व्यवस्था और सुरक्षा उपायों का भी जायजा लिया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, आवास, भोजन और गैस जैसी आवश्यक सुविधाओं को निर्बाध बनाए रखने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।

प्रशासन ने बताया कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रोका भी जा सकता है।

प्रशासन के अनुसार, सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु को संतोषजनक यात्रा अनुभव मिल सके। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, तीर्थ पुरोहित और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Tags: Chardham yatraKedarnath dhamUttarakhand News
Previous Post

बंगाल में शपथ की तारीख तय, मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार

Next Post

केशव प्रसाद मौर्य ने स्वर्गीय पी.सी. जोशी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Dhami strict on Silkyara tunnel accident
उत्तराखंड

सिलक्यारा टनल हादसे पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, श्रमिकों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है: मुख्यमंत्री धामी

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

श्रावणी मेले का शुभारंभ, जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा

16/07/2026
Next Post
Keshav Prasad Maurya paid tribute to PC Joshi

केशव प्रसाद मौर्य ने स्वर्गीय पी.सी. जोशी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें

skeleton

पॉश कॉलोनी में मिला 65 वर्षीय महिला का कंकाल, मचा हड़कंप

19/02/2023
vaccine certificates

चुनावी राज्यों में वैक्सीन सर्टिफिकेट्स से हटाई जाए PM मोदी की तस्वीर : आयोग

06/03/2021
earth

आसमान से धरती पर आ रहा है बड़ा तूफान! बंद हो जाएंगे TV, GPS, सैटेलाइट

19/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version