• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुंभ मेला 2027: उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित, सीएम धामी ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

Writer D by Writer D
08/09/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami-PM Modi

CM Dhami-PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। हरिद्वार में प्रस्तावित कुंभ मेला-2027 (Kumbh Mela) को देखते हुए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए अतिरिक्त खाद्यान्न का आवंटन किया है। भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार राज्य को 3,051.079 मीट्रिक टन गेहूं और 4,978.073 मीट्रिक टन चावल अतिरिक्त रूप से आवंटित किया गया है।

इस तरह उत्तराखंड को कुंभ मेले के लिए कुल 8,029.152 मीट्रिक टन अतिरिक्त गेहूं एवं चावल उपलब्ध कराया जाएगा। यह अतिरिक्त आवंटन कुंभ जैसे बड़े धार्मिक एवं जनसमागम वाले आयोजनों के दौरान खाद्यान्न की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अतिरिक्त आवंटन

भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत कुंभ जैसे बड़े आयोजनों के लिए संबंधित राज्य को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत निर्धारित वार्षिक खाद्यान्न आवंटन के अधिकतम दो प्रतिशत तक अतिरिक्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सकता है।

इसी व्यवस्था के तहत उत्तराखंड सरकार ने केंद्र सरकार से कुंभ मेला-2027 को ध्यान में रखते हुए राज्य के लिए अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित करने का अनुरोध किया था। राज्य के अनुरोध पर खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने यह अतिरिक्त आवंटन स्वीकृत किया है।

सीएम धामी ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के लिए अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला-2027 को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और भव्य रूप से आयोजित करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ तैयारियों में जुटी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा, आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और व्यवस्थाओं का सुचारु संचालन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने संबंधित विभागों को कुंभ मेला-2027 की तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और आयोजन को बेहतर ढंग से संपन्न कराया जा सके।

केंद्र से मिले अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटन को कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में एक महत्वपूर्ण सहयोग के रूप में देखा जा रहा है। इससे मेले के दौरान खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करने में राज्य सरकार को अतिरिक्त सहायता मिलेगी।

Tags: kumbh mela 2027Uttarakhand News
Previous Post

योगी सरकार की नीतियों से यूपी में उद्योगों का बढ़ा भरोसा, बदली औद्योगिक तस्वीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Assistant Professor
Main Slider

सहायक आचार्य के 1,936 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, आवेदन शुरू

08/09/2026
CM Yogi
Main Slider

वाराणसी में बुधवार को सजेगा पोषण का मंच, सीएम योगी करेंगे राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

08/09/2026
Team of film 'Hanuman Ansh' met CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी से मिली ‘हनुमान अंश’ की टीम, गुरु गोरक्षनाथ के प्रसंग पर हुई चर्चा

08/09/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की समस्याओं पर अधिकारियों को दिए निर्देश

08/09/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

अभियोजन मामलों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं, अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाने पर जोर: मुख्य सचिव

08/09/2026

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री ने भारतीय वायुसेना दिवस पर दी बधाई

07/10/2024
akhilesh yadav

जवान भी खिलाफ, किसान भी खिलाफ, तब समझो सत्ता के दिन बचे है चार : अखिलेश

18/09/2020
hero-motocorp हीरो मोटो कॉर्प

हीरो मोटो कॉर्प का धांसू स्कूटर हुआ लॉन्च, जाने क्या है कीमत

16/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version