• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मोदीजी मेरे पप्पा के भगवान हैं’, पीएम से मिलकर भावुक हुईं राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता विश्वा

Writer D by Writer D
09/09/2026
in गुजरात, राष्ट्रीय
0
National gold medalist Vishwa became emotional after meeting PM Modi

National gold medalist Vishwa became emotional after meeting PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वडोदरा (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के वडोदरा दौरे के दौरान जूनागढ़ की राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता विश्वा हितेशभाई वाडोरिया (National Gold Medalist Vishwa) उनसे मुलाकात कर भावुक हो गईं। प्रधानमंत्री को अपने सामने देखकर विश्वा की आंखों से आंसू छलक पड़े। उनका प्रधानमंत्री से मिलने का यह क्षण उनके लिए बेहद यादगार बन गया।

विश्वा ने बताया कि वह जूनागढ़ जिले के मालिया हाटीना तहसील के एक छोटे से गांव से आती हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि, “मोदीजी, आप मेरे पप्पा के भगवान हैं। आपको इतनी नजदीक से देखना मेरे लिए एक सपना था, जो आज पूरा हो गया।”

पिता ने खेल महाकुंभ में कराया पंजीकरण

राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता विश्वा ने बताया कि उनके गांव में लड़कियों को खेलों में भाग लेने के लिए आसानी से अवसर नहीं मिलते थे। उनके पिता हितेश वाडोरिया ने खेल महाकुंभ में उनका नाम दर्ज कराया, जो उनके खेल जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। इसके बाद विश्वा ने राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। वर्तमान में वह खेल प्राधिकरण गुजरात की कोच (चेस प्रशिक्षक) के रूप में कार्य कर रही हैं।

‘खेल महाकुंभ से मुझे नौकरी मिली’

विश्वा ने बताया कि वह 23 वर्ष की उम्र से प्रधानमंत्री को करीब से देखने के इस अवसर का इंतजार कर रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए गए खेल महाकुंभ ने उनके जीवन और खेल करियर में महत्वपूर्ण बदलाव लाया। इसी पहल के कारण उन्हें नौकरी मिली और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हुआ। विश्वा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के बाद उन्हें बहुत प्रेरणा मिली है। प्रधानमंत्री को देखकर उन्हें भी देश के लिए कुछ करने और अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।

Tags: Gujarat newspm modi
Previous Post

शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

Next Post

सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी के भाव स्थिर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

आंगन मिलन में सीएम धामी का संदेश, हर बच्चे को स्वस्थ और सुरक्षित माहौल का संकल्प

05/10/2026
Main Slider

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

CM धामी से एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने की भेंट

05/10/2026
Main Slider

सेवा, स्नेह और संवाद, हर आंगन तक पहुंचे सरकार का संकल्प

05/10/2026
Gyanesh Kumar
Main Slider

CEC ज्ञानेश कुमार को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने निलंबन से किया इनकार

05/10/2026
Next Post
Gold

सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी के भाव स्थिर

यह भी पढ़ें

ध्रुवीकरण के चलते इस जिले में रहा सपा का दबदबा

11/03/2022

आसाराम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, सेंट्रल जेल में मिलेगा आश्रम का खाना

11/08/2020
धनतेरस

धनतेरस पर झाड़ू खरीदना होता है अत्यंत शुभ, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

30/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version