• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा प्रमुख पार्टी नहीं परिवार प्राइवेट लिमिटेड चलाते हैं : स्वतंत्रदेव

Writer D by Writer D
18/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
Swatantradev

Swatantradev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि संघ की बैठकों व कार्यप्रणाली पर समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव का सवाल उठाना हास्यास्पद है। उन्हे समझना होगा कि जनता उनको घर बैठने का आदेश दे चुकी है।

श्री सिंह ने कहा कि लगातार हार और जनता से नकारे जाने के बाद भी सपा प्रमुख को यह समझ में नहीं आ रहा कि जनता किसे काम करने के लिए जनादेश दे रही है और किसे घर बैठने के लिए। कभी वैक्सीन को लेकर गुमराह करने की राजनीति तो कभी आतंकवादियों के समर्थन की नीति अपनाने वाली सपा की साइकिल 22 में जनता 22 कदम भी न चलने देने का मन बना चुकी है।

उन्होने कहा कि संघ की बैठकों व कार्यप्रणाली पर सपा मुखिया का सवाल उठाना हास्यास्पद है। कोई भी सामाजिक, सांस्कृतिक संगठन हो या राजनीतिक दल बैठक, मंथन, समीक्षा, सुधार व अभियान उसके विकास की अहम कड़ी है, जिससे कार्यकर्ता निर्माण होता है लेकिन सपा प्रमुख पार्टी नहीं परिवार प्राइवेट लिमिटेड चलाते हैं। परिवार ही पार्टी है और घर-घराना के हिस्से ही पद है। वहां संवाद व समीक्षा की संस्कृति ही नहीं है, केवल परिवार से फरमान जारी होता है। ऐसे में उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की समझ कहां होगी।

कोरोना काल में प्रियंका को यूपी की जनता याद नहीं आई : सिद्धार्थनाथ

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में बूथ पर कार्य करने वाला कोई भी किसी भी जाति का कार्यकर्ता भविष्य का प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सहित किसी भी पद तक पहुंच सकता है। लेकिन परिवारवादी व्यवस्था पर चलने वाले दलों में सत्ता तथा संगठन का केन्द्र परिवार होता है इसलिए वंशवादी पार्टियों में कार्यकर्ता निर्माण संभव नहीं है।

उन्होने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र के सभी वादे पूरे होने की ओर है। योगी सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक में ही किसानों की कर्जमाफी का वादा पूरा किया गया। अवैध बूचड़खानों पर रोक, अपराधियों का खात्मा, धर्मांतरण व लव जिहाद जैसी साजिशों की कमर तोड़ना हो या निवेश में यूपी को नंबर वन बनाना हो, चार लाख से अधिक युवाओं को बिना जातिवाद व भ्रष्टाचार के पूर्ण पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी सहित कई ऐतिहासिक कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने किए हैं। कोविड से लड़ने के यूपी मॉडल की प्रशंसा पूरे विश्व ने की है। मोदी-योगी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों का ही असर है कि जनता हर चुनाव में भाजपा को अपना आशीर्वाद दे रही है। अंतिम सांसे गिन रही सपा के मुखिया को सत्य समझ कर दुष्प्रचार छोड सकारात्मक राजनीति करना चाहिए।

Tags: Lucknow NewsSwatantradevup news
Previous Post

चौकी इंचार्ज के तबादले पर भावुक हुआ सिपाही, फूट-फूटकर रोया

Next Post

नौ माह की बच्ची के साथ हैवानियत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ यूपी: मुख्यमंत्री योगी

15/04/2026
mushroom production
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार संवार रही ग्रामीण महिलाओं का जीवन, मशरूम उत्पादन से 10 लाख तक कमा

14/04/2026
Boiler explodes at Vedanta Power Plant
Main Slider

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 40 मजदूर घायल

14/04/2026
Next Post
arrested

नौ माह की बच्ची के साथ हैवानियत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

सुशांत केस Sushant case

भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन होकर सुशांत सिंह राजपूत ने गाया था भजन

15/08/2020

नीलकंठ भानु बने दुनिया के सबसे तेज ‘ह्यूमन कैलकुलेटर, भारत को दिलाया पहला गोल्ड

26/08/2020
arrested

अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता, 17 गिरफ्तार

03/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version