• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना काल में प्रियंका को यूपी की जनता याद नहीं आई : सिद्धार्थनाथ

Writer D by Writer D
18/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कबीना मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना पर योगी सरकार के नियंत्रण के बाद राज्य की पर्यटन यात्रा पर आयी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा फिर से विदेश यात्रा पर जा रही है। ऐसे नेताओं को यूपी की फिक्र छोड़ना ही बेहतर होगा।

श्री सिंह ने रविवार को कहा कि कोविड कंट्रोल के बाद प्रियंका को यहां के लोगों की याद आई है। कोरोना काल के दौरान जब सीएम योगी यूपी के दौरे कर रहे थे। उस समय ट्वीटरजीवी नेता एसी कमरों में बैठकर सिर्फ ट्वीट के जरिए नेतागिरी चमका रहे थे। कोरोना काल में प्रियंका को यूपी की जनता याद नहीं आई। डेढ़ साल बाद वह सिर्फ यहां तीन दिन के पर्यटन पर आई थी। यहां से फिर वह विदेश यात्रा पर जा रही है।

उन्होने कहा कि देश से अधिक विदेशों में रहने वाले कांग्रेसी नेता यूपी की जनता की फिक्र छोड़ दे। यूपी की जनता को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर पूरा भरोसा है। डेढ़ साल तक यूपी में कदम न रखने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा अपने आप को यूपी की जनता हितैषी बताती है। सच यह है कि कांग्रेस पार्टी ने कोरोना काल के दौरान जनता की किसी भी तरीके से मदद नहीं की। उन्‍होंने कहा कि यूपी की जनता समझदार है। जिला पंचायत में वह कांग्रेस को अपना जवाब सुना चुकी है।

RSS-BJP की अहम बैठक समाप्त, चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की कथनी और करनी में फर्क होता। कांग्रेस नेताओं को आरोप लगाने की आदत हो गई है। यूपी सरकार पर कोविड संक्रमण के दौरान बेवजह आरोप लगाने वाली प्रियंका गांधी स्‍वयं एक दिन पहले जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर कोविड प्रोटोकाल का उल्‍लंघन करती रही। उनको सिर्फ यूपी सरकार में ही खामियां नजर आती है जबकि कांग्रेस शासन वाले राज्यों की कमियों पर वह सवाल नहीं उठाती, ट्वीट नहीं करती।

उन्होने कहा कि प्रियंका गांधी को यूपी के बेरोजगारों की फिक्र है लेकिन राजस्‍थान के बेरोजगार युवाओं की कोई फिक्र नहीं है। यहां तक की जब राजस्‍थान से आए बेरोजगार युवा प्रियंका से मिलने की कोशिश करते हैं तो उनको कांग्रेस कार्यकर्ता बुरी तरह से पीटते हैं। प्रियंका को इस मामले पर जवाब देना चाहिए। उनको बताना चाहिए कांग्रेस शासन वाले राज्यों की कमियों पर वह क्यों चुप्पी साध लेती हैं।

Tags: cm yogiLucknow Newspriyanka gandhiSiddharth Nathup news
Previous Post

भाजपा और संघ को उत्तर प्रदेश की सत्ता हाथ से फिसलती दिख रही है : अखिलेश

Next Post

प्रदेश में 5000 नोटरी अधिवक्ताओं की नियुक्ति की तैयारी शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

EWS प्रमाणपत्र बनवाने की राह हुई आसान, योगी सरकार ने शुरू किया ऑनलाइन पोर्टल

11/09/2026
उत्तर प्रदेश

सीखते कदम, बढ़ती दक्षता: मिशन कर्मयोगी से संवरेगा शिक्षा विभाग का कार्यबल

11/09/2026
UP Rise
Main Slider

UP Rise योगी सरकार के विजन ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ को धरातल पर उतार रहे प्रदेश के युवा

11/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत अभियान जारी: हर मोर्चे पर लगातार मुस्तैदी

11/09/2026
उत्तर प्रदेश

केरलम के पत्रकारों ने समझा यूपी का कानून-व्यवस्था मॉडल

11/09/2026
Next Post
Brajesh Pathak

प्रदेश में 5000 नोटरी अधिवक्ताओं की नियुक्ति की तैयारी शुरू

यह भी पढ़ें

Alia-Ranbir

आलिया भट्ट बनी मम्मी, कपूर खानदान में आई नन्ही परी

06/11/2022
rape

महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध में पति ने पीटा

05/12/2022
accident

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत, वाहन चालक फरार

12/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version