• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निकाय चुनाव से पहले सपा को झटका, अजय त्रिपाठी और सुमन सिंह बीजेपी में शामिल

Writer D by Writer D
28/04/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
BJP

SP leader Ajay Tripathi and Suman Singh join BJP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में दूसरे दलों के नेताओं के आने का क्रम निरंतर जारी है। सपा नेता शिवपाल यादव के करीबी अजय त्रिपाठी (Ajay Tripathi) व सुमन सिंह (Suman Singh) अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये।

इस अवसर पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने प्रदेश कार्यालय में सभी नेताओं को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। लखनऊ महानगर में सपा को एक बार फिर से नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav) से पहले झटका लगा है। पार्षदी का टिकट ना मिलने से अजय त्रिपाठी सपा नेतृत्व से नाराज थे।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर आज सपा, बसपा और कांग्रेस के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े उद्योगपति उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश में बहन-बेटियां सुरक्षित हैं।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है। लोकसभा, विधानसभा चुनाव के बाद अब नगर निकाय के चुनाव में भी जनता विपक्ष का सूपड़ा साफ कर देगी।

ब्रजेश पाठक 

श्री पाठक ने कहा कि हताश व निराश विपक्ष के नेता जमीन पर कहीं नजर नहीं आ रहे उनका जनता के सुख-दु:ख से कोई सरोकार नहीं है, ऐसे में उनके कार्यकर्ताओं में भी मायूसी है। दूसरी तरफ भाजपा पूरे उत्साह और जनसमर्थन के साथ नगर निकाय के चुनाव में मैदान में डटी है।

भाजपा में शामिल होने के बाद अजय त्रिपाठी ने कहा कि सपा में शिवपाल यादव की नहीं सुनी जा रही है। 13 वर्षों से हम समाजवादी पार्टी में रहे। जो सपा नेता मुलायम सिंह यादव के समय थी शिवपाल यादव के समय थी, वह सपा अब नहीं रह गयी है।

भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख नेता

सपा नेता एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुमन सिंह, बार एसोसिएशन (उन्नाव) के अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी ताज खान, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता, प्रसपा के पूर्व प्रदेश महासचिव राजेश शुक्ला, प्रसपा यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव शेर जंग सिंह यादव, पूर्व पार्षद काशीराम रावत,अजय अवस्थी बन्टी, प्रसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला, प्रसपा लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश महासचिव सौरभ सिंह, प्रसपा के पूर्व प्रदेश सचिव शशिकान्त मिश्रा, प्रसपा के पूर्व प्रदेश सचिव व किसान यूनियन के मण्डल प्रभारी प्रशान्त मिश्रा, प्रसपा के पूर्व प्रदेश सचिव राम दवन पटवा, प्रसपा युवजन सभा के प्रदेश महासचिव विमल यादव व मोहान विधानसभा से पूर्व विधान प्रत्याशी नीतू कनौजिया सहित विभिन्न राजनैतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों से जुडे़ लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भगवामय हुए जदयू नेता अजय आलोक

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संजय राय व रामप्रताप सिंह चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सहप्रभारी हिमांशु दुबे व महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी, व्यापारी नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Tags: bjpLucknow Newsnikay chunavSamajwadi party
Previous Post

इस दिन स्थायी गर्भगृह में विराजमान होंगे रामलला, जानें कहां तक पहुंचा निर्माण

Next Post

इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

तमसा तट पर ऐतिहासिक पहल: 100 वर्ष पुरानी समस्या का हुआ समाधान

03/03/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी के साथ खास होगा गोरखपुर का रंगोत्सव

03/03/2026
Manisha Rawat
उत्तर प्रदेश

डबल इंजन सरकार ने बनाया मनीषा रावत को चॉकलेट निर्माता

03/03/2026
CM Yogi
Main Slider

गोसेवा में रमे सीएम योगी, गोवंश को खिलाया गुड़-रोटी

03/03/2026
shot
उत्तर प्रदेश

मातम में बदली बर्थडे पार्टी, 7वीं के छात्र की गोली लगने से मौत

03/03/2026
Next Post
CBSE

इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक

यह भी पढ़ें

Booster Dose

सीएम योगी ने प्रदेशव्यापी निःशुल्क बूस्टर डोज़ अभियान का किया शुभारंभ

15/07/2022
cm dhami

अग्निपथ योजना में युवा शामिल होकर रखेंगे नए भारत की नींव: मुख्यमंत्री धामी

17/08/2022
dead body

घर के अंदर मिला बुटिक संचालिका का शव, प्रेमी पर लगा आरोप

19/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version