• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन स्थायी गर्भगृह में विराजमान होंगे रामलला, जानें कहां तक पहुंचा निर्माण

Writer D by Writer D
28/04/2023
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Ramlala

Ramlala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास की तारीख सामने आ गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने ऐलान किया है कि 22 जनवरी 2024 को रामलला (Ramlala ) को स्थायी गर्भगृह में प्रतिष्ठित किया जाएगा। सर्राफा मंडल के प्रांतीय अधिवेशन में चंपत राय ने कहा कि स्थायी गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगी।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि अक्टूबर तक रामलला (Ramlala) की मूर्ति और इससे पहले सितंबर तक गर्भगृह का निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है, गर्भगृह के निर्माण में मकराना मार्बल का इस्तेमाल किया जा रहा है। चंपत राय ने कहा कि भूतल पर सिर्फ रामलला विराजमान होंगे।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार होगा, जबकि द्वितीय तल खाली होगा… शिखर, आसन, दरवाजे में स्वर्ण का इस्तेमाल किया जाएगा, गर्भगृह में पहुंचने के लिए 34 सीढ़ियां बनाई गई है, रामलला की मूर्ति अयोध्या में ही बनेगी, प्रतिमा पांच वर्ष के बालक की होगी।

कहां तक पहुंचा निर्माण कार्य

पिछले दिनों अक्षय तृतीया के अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रीराम मंदिर के निर्माण की तस्वीरें जारी की थी। इसमें मंदिर का पूरा आकार दिखायी दे रहा है। काफी ऊंचाई से ली गई इन तस्वीरों में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि मंदिर की बाहरी दीवारें बन चुकी हैं और भूतल का पूरा आकार नजर आ रहा है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा था-‘रामभक्तों द्वारा शताब्दियों तक किए गए अनवरत संघर्ष की परिणति के रूप में भगवान श्री रामलला का दिव्य मंदिर अब आकार लेता दिख रहा है, जय श्री राम!।’ तस्वीरों के साथ एक वीडियो भी जारी किया गया थी। वीडियो में ग्राउंड फ्लोर का निर्माण कार्य अंदर से दिखाया गया था।

जिया खान सुसाइड मामले में सूरज पंचोली को बड़ी राहत, CBI कोर्ट ने किया रिहा

भूतल पर स्तम्भ और दीवारों से बने मंदिर के आकार को ऊपर से देखा जा सकता है। अब ग्राउंड फ्लोर की छत बनाई जा रही है। मंदिर स्थल पर निर्माण एजेंसी के लोग काम करते हुए देखे जा सकते हैं। भूतल (ग्राउंड फ्लोर) के स्तम्भों पर बीम (beam) डालने का काम चल रहा है।

इससे पहले 6 अप्रैल को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तस्वीरें जारी की थीं। उन तस्वीरों में प्रवेश द्वार का पूरा आकार दिखाया गया था। इसमें ग्राउंड फ्लोर के स्तंभों को दिखाया गया था। साथ ही ये भी बताया गया था कि बीम डालने का काम शुरू हो चुका है।

Tags: ayodhya newsram mandir nirmanRamlalaup news
Previous Post

CTET July 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, आधिकारिक वेबसाइट पर करें अप्लाई

Next Post

निकाय चुनाव से पहले सपा को झटका, अजय त्रिपाठी और सुमन सिंह बीजेपी में शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post
BJP

निकाय चुनाव से पहले सपा को झटका, अजय त्रिपाठी और सुमन सिंह बीजेपी में शामिल

यह भी पढ़ें

Randeep Hooda said this about the promotion of the film Radhe

फिल्म राधे के प्रमोशन को लेकर रणदीप हुड्डा ने कही ये बात

12/05/2021
CM Bhajan lal Sharma

कर्मचारी संघों के संवाद में आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ ने रखी मांगे: सीएम भजन लाल शर्मा

08/06/2024
Bribe

पचास हजार घूस लेते डीएफओ कार्यालय का प्रधान सहायक गिरफ्तार

18/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version