• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सबसे अधिक आयुष्मान भारत का गोल्डन कार्ड देने वाला राज्य है उत्तर प्रदेशः मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
04/03/2025
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि इच्छाशक्ति हो तो परिणाम दिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 181 मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले के माध्यम से 13.29 करोड़ से अधिक रोगी लाभान्वित हुए हैं। प्रदेश सबसे अधिक आयुष्मान भारत का गोल्डन कार्ड देने वाला राज्य है। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 8 वर्ष में लगभग 60 हजार से अधिक जरूरतमंदों को 1215 करोड़ रुपये की धनराशि बिना भेदभाव के उपलब्ध कराई गई। जिस भी सदस्य ने पत्र लिखा, बिना किसी सिफारिश के जरूरतमंद को आर्थिक मदद दिलाई गई।

सभी 75 जनपदों में डायलिसिस, एमआरआई व सिटी स्कैन की सुविधा

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने बताया कि सभी 75 जनपदों में डायलिसिस, एमआरआई व सिटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में सहयोग भी प्राप्त हो जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश में 80 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें 44 राज्य सरकार द्वारा संचालित हैं और 36 निजी क्षेत्र के हैं।

जेपी व लोहिया को भूल गए समाजवादी, हमने बलिया में किया मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था का प्रावधान

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि इस बजट में हमने बलिया व बलरामपुर में मेडिकल कॉलेज के लिए व्यवस्था का प्रावधान किया है। सपा के लोग बलिया को यूपी से अलग कर दिए थे। वहां से भेदभाव व उपेक्षा करते थे। आप लोग जेपी नारायण जी के गांव को भूल गए थे, लेकिन कनेक्टिविटी हमने दी। सीएम ने कहा कि परिवहन मंत्री को जवाब देना चाहिए था कि जेपी नारायण के गांव को पहली बार बस सेवा से जोड़ने का कार्य इस सरकार ने किया है। जेपी नारायण ने 1977 में तत्कालीन प्रदेश सरकार को पत्र लिखा था कि मेरे गांव में एक स्वास्थ्य केंद्र है, हो सके तो मेरी दिवंगत पत्नी के नाम पर उसे रख दिया जाए। आप लोगों ने कुछ नहीं किया, लेकिन हमारी सरकार ने किया है। आप लोग जेपी, लोहिया को भूल गए।

स्वयं की फिजलूखर्ची के लिए कर रहे जेपी के नाम का दुरुपयोग

नेता प्रतिपक्ष के सवाल पर सीएम ने कहा कि बिना किसी औपचारिकता के सरकारी पैसे को लूट की छूट नहीं दी जानी चाहिए। जेपी नारायण के नाम पर होटल नहीं, कन्वेंशन सेंटर बनना चाहिए। लोककल्याण के कार्य होने चाहिए। स्वयं की फिजूलखर्ची के लिए जेपी के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं। वे महापुरुष थे, उन्होंने लोकतंत्र को बचाया था। उनके नेतृत्व में लड़ाई लड़ी गई। आप जेपी जी के नाम का दुरुपयोग करके जनता के आंखों में धूल नहीं झोंक सकते। अब बलिया में मेडिकल कॉलेज का भी निर्माण होगा। बांसडीह की विधायक ने भी पुरजोर पैरवी की थी, जिसे हमने दे दिया है। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने पहला चुनाव बलरामपुर से लड़ा था। हम वहां अटल जी के नाम पर मेडिकल कॉलेज बनाने जा रहे हैं।

2025-26 में यूजी-पीजी में जोड़ेंगे अतिरिक्त सीट

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि वर्तमान में एमबीबीएस की सीट 11800 व पीजी की सीटें 3971 हैं। सरकार ने 2025-26 में यूजी-पीजी में अतिरिक्त सीट जोड़ने की घोषणा की है। इसके लिए बजट में 2066 करोड़ की व्यवस्था का प्रावधान किया है।

Tags: cm yogi
Previous Post

आपकी उल्टी गिनती शुरू, जनता अब आपकी बातें नहीं सुनतीः सीएम योगी

Next Post

विपक्ष द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार रूपी बबूल का समूल नास किया जा रहा: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
cm dhami
राजनीति

CM धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

02/05/2026
Next Post
AK Sharma

विपक्ष द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार रूपी बबूल का समूल नास किया जा रहा: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

शौविक चक्रवर्ती ड्रग कनेक्शन में गिरफ्तार Shouvik Chakraborty arrested in drug connection

सुशांत केस में बड़ी कार्रवाई : शौविक चक्रवर्ती ड्रग कनेक्शन में गिरफ्तार

04/09/2020
तीन आईएएस समेत कई पीसीएस अफसरों के तबादले

यूपी पंचायत चुनाव से पहले तीन आईएएस समेत कई पीसीएस अफसरों के तबादले

13/03/2021
Encounter

पुलिस मुठभेड़ में फरार बदमाश गिरफ्तार

09/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version