• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुशांत केस में बड़ी कार्रवाई : शौविक चक्रवर्ती ड्रग कनेक्शन में गिरफ्तार

Desk by Desk
04/09/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
शौविक चक्रवर्ती ड्रग कनेक्शन में गिरफ्तार Shouvik Chakraborty arrested in drug connection

शौविक चक्रवर्ती ड्रग कनेक्शन में गिरफ्तार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर NCB ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए रिया के भाई शौविक को गिरफ्तार कर लिया है। शौविक चक्रवर्ती ने एनसीबी के सामने कबूल किया था कि वह अपनी बहन रिया चक्रवर्ती के लिए ड्रग्स खरीदते थे। इस मामले के खुलासे के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गिरफ्तार कर लिया है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कथित ड्रग पेडलर में से एक कैजान इब्राहिम को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गिरफ्तार किया है।

सैमुअल मिरांडा को भी अरेस्ट किया गया है। हालांकि इससे पहले एनसीबी ने कहा था कि आज कोई गिरफ्तारी नहीं होगी, लेकिन देर शाम एनसीबी ने लंबी पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि शुक्रवार की सुबह पहले उसके घर पर एनसीबी ने रेड की थी और वो पूछताछ के लिए शोविक को साथ ले गए थे।

यूपी सिपाही भर्ती : अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच व डॉक्यूमेंट सत्यापन 7 सितंबर से

एनसीबी के उपनिदेशक केपीएस मल्होत्रा ने कहा था कि शोविक को जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है। सुबह से ही रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। रिया के घर पर छापेमारी के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम शोविक चक्रवर्ती को अपने साथ ले गई थी। शोविक से ड्रग्स पेडलर के साथ बिठाकर पूछताछ की गई है।

सुशांत केस में आज एनसीबी सुबह से ही एक्शन में नजर आ रही थी। पहली बार कोई जांच टीम रिया के घर छापेमारी के लिए पहुंची है। पहली बार रिया का पूरा घर खंगाला गया है। पहली बार घर में पूछताछ की गई। पहली बार जांच एजेंसी रिया के परिवार के किसी सदस्य को घर से उठा कर ले गई। वह सदस्य रिया का भाई शोविक था। तभी से उसके सिर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी।

सुशांत केस के ड्रग्स कनेक्शन को लेकर नोरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने शोविक के साथ-साथ गिरफ्त में आए ड्रग्स पेडलर बासित और जैद से भी पूछताछ की। सबको साथ बिठाकर सवाल-जवाब किए गए। सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा पर भी सवालों की बौछार की गई।

SCO समिट 2020 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले-शांति के लिए विश्‍वास का होना जरूरी

दरअसल, शुक्रवार की सुबह-सुबह मुंबई जागी ही थी कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एक्शन में आया। अचानक NCB टीम की गाड़ियां रिया के अपार्टमेंट में दाखिल हुईं और दनदनाते हुए रिया के फ्लैट में जा पहुंची। एनसीबी की 3 टीमें थीं। दो टीम रिया के घर पर पहुंचीं तो तीसरी टीम ने सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा के फ्लैट का रूख किया। आज तक ने सबसे पहले इस छापेमारी की तस्वीरें देश को दिखाई।

तीन घंटे से ज्यादा की छापेमारी के बाद शोविक और मिरांडा को एनसीबी की टीम अपने साथ ले गई। रिया के घर से एनसीबी की टीम शोविक के लैपटॉप के साथ-साथ रिया का पुराना मोबाइल भी साथ ले गई। इससे पहले एनसीबी ने 3 घंटे तक रिया को पूरा घर खंगाला। वहां मौजूद हर एक शख्स से पूछताछ की। हर इलेक्ट्रोनिक्स डिवाइस की पड़ताल की। साथ ही वहां खड़ी उस जीप कंपास कार की भी जांच की, जिसे शोविक चलाता था।

लखीमपुर खीरी में 60 कोरोना संक्रमित मिले, अब तक 2550 मरीज हुए

ड्रग्स कनेक्शन में एनसीबी ठोस सबूत की तलाश में थी। शोविक का नाम ना सिर्फ रिया की चैट में आया बल्कि जैद और बासित ने भी उसके साथ लिंक की बात की। ये गवाही ही शोविक की गिरफ्तारी के लिए काफी थी। NDPS कानून का सेक्शन 67 नारकोटिक्स ब्यूरो के तहत शोविक की गिरफ्तारी की गई।

Tags: Casecbicrime मुंबईdrugs connectioninquirymumbainarcotics control bureauncbShovik ChakrabortySushant Singh Rajputएनसीबीकेसजुर्मड्रग्स पेडलरनारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरोपूछताछशोविक चक्रवर्तीशौविक चक्रवर्ती ड्रग कनेक्शन में गिरफ्तारसीबीआईसुशांत सिंह राजपूत
Previous Post

फिरोजाबाद : टाइपिस्ट हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Next Post

यूपी में एक दिन में हुई 1.46 लाख सैम्पलों की जांच

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

कांग्रेस के पास ठोस मुद्दे नहीं, इसलिए EVM,चुनाव आयोग और SIR पर उठा रही सवाल: CM धामी

13/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड के लाल का अपमान बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री धामी

13/10/2026
Main Slider

27 अक्टूबर से गैरसैंण में शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा का तीसरा सत्र

13/10/2026
Main Slider

पंजाब में ही मिलें युवाओं को बेहतर अवसर: CM मान

13/10/2026
Main Slider

दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई से भी धोना पड़ेगा हाथ : मुख्यमंत्री योगी

13/10/2026
Next Post
corona sample testing

यूपी में एक दिन में हुई 1.46 लाख सैम्पलों की जांच

यह भी पढ़ें

revolver

हर्ष फायरिंग के दौरान अधेड़ की मौत

11/05/2022
Maha Kumbh

सब मिलकर महाकुम्भ को स्वच्छ, सुरक्षित और सफल बनाएंगे : एसबीएम निदेशक बिनय कुमार झा

28/12/2024

जन्म से ही मनुष्य के साथ जुड़ जाती है ये 4 चीजें- आचार्य चाणक्य

12/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version