• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंचायत चुनाव में सपा प्रसपा का तालमेल भाजपा को पहुंचा सकता है नुकसान

Desk by Desk
04/04/2021
in Main Slider, इटावा, राजनीति
0
पंचायत चुनाव में सपा प्रसपा का तालमेल भाजपा को पहुंचा सकता है नुकसान

पंचायत चुनाव में सपा प्रसपा का तालमेल भाजपा को पहुंचा सकता है नुकसान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी गढ़ उत्तर प्रदेश के इटावा में समाजवादी पार्टी (सपा) और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के बीच तालमेल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पंचायत चुनाव में पहली बार अध्यक्ष पद पर काबिज होने के सपने में खलल डाल सकता है।
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए दावेदारी करने वाले भाजपा के प्रमुख राजनेताओं में से एक पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव ने ऐन मौके पर जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। श्री यादव के चुनाव लड़ने से इंकार से भाजपा खेमें में बेचैनी बढ़ गयी है। पार्टी का कोई भी छोटा बड़ा नेता इस बाबत अपनी कोई भी रायशुमारी करने के लिए तैयार नहीं है। पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय धाकरे ने स्वीकार किया हैं कि उनको शिव प्रसाद यादव के चुनाव ना लड़ने की जानकारी से जुड़ा हुआ पत्र मिला है। चुनाव ना लड़ने का फैसला उनका व्यक्तिगत है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा शिव प्रसाद को सैफई द्वितीय सीट पर निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सपा नेता अभिषेक यादव के सामने उतारना चाहती थी वहीं चुनाव मैदान से दूरी बनाने वाले शिव प्रसाद यादव का कहना है कि वो और उनकी टीम पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। इटावा में जिला पंचायत सदस्य की 24 सीटों पर पिछले कई चुनावों से ज्यादातर सीटों पर सपा समर्थित प्रत्याशी जीते आ रहे हैं। इसी वजह से समाजवादी अपना अध्यक्ष भी बनाते रहे है । इस बार भाजपा जिले के प्रथम नागरिक की कुर्सी हथियाना चाहती है । इसके लिए बड़े चेहरे मैदान में उतारने की तैयारी में है । जिला इकाई अभिषेक यादव के सामने शिव प्रसाद यादव या मनीष यादव को उतारने की तैयारी कर रही थी।

बीजापुर: खूंखार कमांडर हिडमा कर रहा था 250 नक्सलियों को नेतृत्व, छह घंटे चली मुठभेड़

दोनों को जिला पंचायत अध्यक्ष का दावेदार भी कहा जा रहा था लेकिन शिव प्रसाद यादव का पत्र तब जारी हुआ जब भाजपा की जिला पंचायत सदस्यों की सूची लगभग फाइनल हो चुकी है । सूची जारी होने के कयास भी लगाए जा रहे थे अब सूची पांच अप्रैल तक जारी होने की संभावना है। सपा ने 17 ओर प्रसपा ने 10 सीटों पर समर्थित प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं । सूत्र बताते है कि जिले में भाजपा पंचायत स्तर पर उतनी मजबूत नही है जितनी सपा या फिर प्रसपा है। इन दोनो दलों के बीच एका होने के बाद भाजपा के सामने ऐसी बड़ी मुश्किल आ खड़ी हुई है कि वह पहले तो अपने उम्मीदवारों का ऐलान नहीं कर पा रही है दूसरा भाजपा से जुड़ा हुआ पिछड़ी जाति का कोई भी नेता जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी भी नहीं कर पा रहा है जबकि सपा प्रसपा की एका ना होने से पहले भाजपाई बड़े जोर शोर से इस सीट पर कब्जे की बात कह रहे थे।

जिले में भाजपा के पास पिछड़ी जाति से ताल्लुक रखने वाले बड़े और प्रभावशाली नेताओं का अभाव भी है। जितने भी पिछड़ी जाति से जुड़े हुए नेता भाजपा में है वो इतने प्रभावी भूमिका में ना तो है और ना ही उनकी आर्थिक स्थिति भी ऐसी है कि वह जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे पद के चुनाव लड़ने की हिम्मत दिखा सके ।

Tags: 24 ghante online24ghante24ghante online24ghante online.com24ghanteonline24ghanteonline.combjpElectionshindi newsIndiaIndia News in HindiLatest India News Updateslatest newsnarendra modiNational newsNEWSnews in hindipm modiup newsUttar Pradeshबीजेपीभाजपाहिंदी समाचार
Previous Post

बीजापुर मुठभेड़: लापता जवानों की तलाश तेज, 600 जवानों की बटालियन रवाना

Next Post

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच PM मोदी की हाई लेवल बैठक, स्वास्थ्य सचिव भी मौजूद

Desk

Desk

Related Posts

Yogi Baba is equally dear to the 'pure mind'.
Main Slider

‘निश्छल मन’ को भी उतने ही प्रिय हैं योगी ‘बाबा’

01/03/2026
CM Yogi
Main Slider

शरारतन माहौल बिगाड़ने वाले उपद्रवियों पर कार्रवाई ऐसी हो, जो नजीर बने: मुख्यमंत्री योगी

01/03/2026
CM Dhami
Main Slider

होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान – मुख्यमंत्री धामी

01/03/2026
Protests in Lucknow over Khamenei's death
Main Slider

खामेनेई की मौत की खबर पर लखनऊ में प्रदर्शन, 3 दिन के शोक का ऐलान

01/03/2026
Chandra Grahan
Main Slider

क्या होता है सूतक काल? जानें चंद्र ग्रहण से कितनी देर पहले होता है शुरू

01/03/2026
Next Post
pm modi meeting

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच PM मोदी की हाई लेवल बैठक, स्वास्थ्य सचिव भी मौजूद

यह भी पढ़ें

किसान आंदोलन के मद्देनजर पंजाब में 14 ट्रेनों के परिचालन पर लगी ब्रेक

24/09/2020
Maha Kumbh

महाकुम्भ में देवलोक की अनुभूति कराएंगे 30 पौराणिक तोरण द्वार

07/01/2025
Chetan Sharma

चेतन शर्मा ने टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर पद से दिया इस्तीफा

17/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version