• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘रिश्वत में कोई उधारी नहीं चलेगी…’ दरोगा का ऑडियो वायरल, एसपी ने की ये कार्रवाई

Writer D by Writer D
01/09/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, सोनभद्र
0
Bribe

Bribe

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोनभद्र। जिले में थाने में फरियाद लेकर जाने के साथ-साथ पैसा भी ले जाने की बात कहने का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो में ऐसा कहा जा रहा है कि किसी मामले में कार्रवाई कराने के लिए पैसा (Bribe) देना पड़ता है। पैसा दिए बिना यहां कोई काम नहीं होता है। उधार की बात छोड़ दीजिए, काम कराना है तो पैसा देना होगा। सोशल मीडिया पर इस तरह की बातचीत का ये ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो सामने आने के बाद एसपी डॉक्टर यशवीर सिंह की तरफ से इस मामले में एक्शन लिया गया है। आरोपी दारोगा और मुंशी को थाने से हटाकर पुलिस लाइन (Line Hajir) भेज दिया गया है।

यह पूरा मामला सोनभद्र के म्योरपुर थाने का है, जहां चरित्र प्रमाण पत्र के वेरिफिकेशन के लिए थाने के मुंशी ने ₹200 की मांग की। इस मामले में जब दरोगा से शिकायत की गई तो दरोगा जी तो मुंशी से भी बढ़कर निकले और साफ-साफ कहने लगे कि काम कराना है तो पैसा देना होगा, यहां किसी भी तरह का उधार नहीं चलेगा। एक शख्स ने दारोगा वीरेंद्र यादव और कांस्टेबल मुंशी नितीश कुमार जायसवाल पर दो सौ रुपये लेने का आरोप लगाया है। लेनदेन का ऑडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सभी हैरान रह गए और ये मामला एसपी तक पहुंचा दिया गया।

 बगैर सुविधा शुल्क लिए रिपोर्ट नहीं लगाते…

वायरल ऑडियो में जब शख्स ने दरोगा वीरेंद्र यादव से कहा ‘साहब आप तो हमें जानते हैं उसके बाद भी मेरे बाबू जी से दो सौ रुपये लिया गया, तब दरोगा साहब कहते हैं कि बहुत लोग आते हैं और कह कर चले जाते है, उसके बाद………नहीं आते।’ दरोगा कह रहा है कि मेरे पास पैसा होता तो मैं अपने पास से दे देता, सिपाही मुंशी नहीं मानते हैं। ऑडियो में शख्स ने दारोगा को फोन किया। आरोप है कि फोन पर दारोगा ने रिश्वत (Bribe) लेने की बात तो स्वीकार की है। यह भी कहा कि दीवान-मुंशी बगैर सुविधा शुल्क लिए रिपोर्ट नहीं लगाते, ऑडियो में दरोगा ने अपशब्दों का भी प्रयोग किया है।

पुलिस अधीक्षक ने की कार्यवाही

वायरल ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने तत्काल म्योरपुर थाने में तैनात दरोगा वीरेंद्र यादव और मुंशी नीतीश कुमार जायसवाल को थाने से हटाकर पुलिस लाइन चुर्क भेज दिया है और मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी को सौंप दी है। एसपी की तरफ से तत्काल एक्शन लेने पर पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया है

Tags: crime newssonbhadra newsup newsup police
Previous Post

‘शहादत का मोल नहीं समझ सकते भाजपाई’, शहीद के स्मारक पर बुलडोजर चलने पर भड़के अखिलेश

Next Post

आधार कार्ड से लेकर बैंक हॉलीडे तक…, आज से देश में लागू हुए ये बड़े बदलाव

Writer D

Writer D

Related Posts

Jal Jeevan Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में जल जीवन मिशन को मिल रहा भरपूर बजट, जल्द पूरा होगा लक्ष्य

10/05/2026
IGRS Portal
उत्तर प्रदेश

IGRS की अप्रैल की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी, योगी सरकार के विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतार रहे

10/05/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा 2047 तक उत्तर प्रदेश की राजनीति से बाहर : केशव प्रसाद मौर्य

10/05/2026
AK Sharma-Akhilesh
Main Slider

अखिलेश राज में ‘कटियाबाजों’ को मिला संरक्षण : एके शर्मा

10/05/2026
Yogi Cabinet Expanded
Main Slider

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ ने ली शपथलखनऊ, 10 मईः योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ। दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण के उपरांत जनभवन का गांधी सभागार भारत माता की जय व जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वहीं राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा से, सुरेंद्र दिलेर खैर से और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से विधायक हैं। हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

10/05/2026
Next Post
rule change from 1st November

आधार कार्ड से लेकर बैंक हॉलीडे तक..., आज से देश में लागू हुए ये बड़े बदलाव

यह भी पढ़ें

CM Yogi

प्रभु श्रीराम को समर्पित है ये बजट: सीएम योगी

05/02/2024
Umesh Pal Murder Case

उमेश पाल हत्याकांड में सदाकत के खिलाफ पहली चार्जशीट

27/05/2023
Road Accident

सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत

18/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version