• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुंडों, माफियाओं और दंगाइयों के संरक्षण में पलती है सपा : केशव मौर्य

Writer D by Writer D
31/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
keshav maurya

keshav maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि समाजवादी पार्टी (सपा) गुंडों, माफियाओं और दंगाइयों के संरक्षण में फलती-फूलती है। उसकी उम्मीदवारों की सूची इसकी गवाह है कि कुछ भी हो जाए पर अपराधियों का साथ नहीं छोड़ेंगे।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मैनपुरी में मतदाता संवाद कार्यक्रम में कहा कि भाजपा के सत्ता में आने से पहले कानून व्यवस्था चौपट थी। भाजपा शासन में कानून के डर से अपराधी या तो जेल में रहे या फिर बिलों में। इससे राज्य में शांति का माहौल बना और जनता चैन से रह सकी। मौर्य ने दावा किया कि करहल से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल भारी मतों से चुनाव जीतने जा रहे हैं और सपा मुखिया अखिलेश यादव की हार तय है।

उन्होंने कहा कि सपा कार्यकाल में 700 दंगे हुए थे। भाजपा की सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। सरकार ने अपनी प्राथमिकता में सबसे ऊपर कानून व्यवस्था को रखा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा अब कभी सत्ता में वापसी नहीं कर सकती। जनता उन्हें समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने कैराना से लोगों को पलायन के लिए मजबूर किया था, उनको सपा गठबंधन ने अपना प्रत्याशी बना दिया है।

मैं सनातन धर्म में विश्वास करती हूँ ढोंग नहीं : स्वाती सिंह

ऐसी हरकतों के कारण ही जनता ने सपा की साइकिल की हवा निकाल दी है। जनता ने उनके गठबंधन के नकार दिया है। बसपा का कहीं अता-पता नहीं है। वहीं भाजपा के साथ सभी वर्ग के लोग हैं। भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास के नारे को हकीकत में बदला है।

उपमुख्यमंत्री ने जनता से राज्य में भाजपा के पक्ष में 300 सीटों से अधिक सीटें जिताने की अपील की। उनका दावा है कि भाजपा की एक बार फिर सरकार बनेगी। भाजपा को समाज के सभी वर्गों का समर्थन है, गुंडे, अपराधियों और माफियाओं के भरोसे रहने वाले सपा गठबंधन का हाल भी उसके पुराने गठबंधनों की तरह ही होगा। 10 मार्च को गठबंधन की हवा निकलेगी और अखिलेश यादव का गठबंधन 50 सीटें भी पार नहीं कर पाएगा।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

बसपा ने जारी की एक और लिस्ट, 61 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

Next Post

सड़क पर अचानक बिखर गए इतने लाख रुपए, फिर हुआ…

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

रोड कनेक्टिविटी परियोजना तराई क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा: मुख्यमंत्री

25/09/2025
PM Modi meets women from self-help groups
उत्तर प्रदेश

डर नहीं, अब योगी के राज में उड़ान भर रही हैं यूपी की ‘दीदियां’

25/09/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का मिशन शक्ति 5.0 प्रदेश में बना जनआंदोलन

25/09/2025
Neelam Gupta
उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति-5: नीलम गुप्ता ने सैनिटरी पैड उद्यम से लिखी स्वावलंबन की कहानी

25/09/2025
Anand Bardhan
Main Slider

कुम्भ मेले से सम्बन्धित सभी स्थायी एवं अस्थायी प्रकृति के कार्यों की प्राथमिकता तय करें: मुख्य सचिव

25/09/2025
Next Post
Money

सड़क पर अचानक बिखर गए इतने लाख रुपए, फिर हुआ...

यह भी पढ़ें

Chandra Grahan

होली पर लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल का समय

28/02/2025
योगी आदित्यनाथ

संक्रमित लोग बीमारी काे छुपा रहे हैं, बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा : योगी

20/07/2020
Arrested

युवक की हत्या में मुख्य आरोपी जितेन्द्र यादव मुठभेड़ में गिरफ्तार

26/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version