• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ: दुकानों पर बेचा जा रहा तथा मीठा जहर, जब्त की गई 20 लाख की सड़ी मिठाईया

Writer D by Writer D
13/11/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
FSDA raids sweet shops

FSDA raids sweet shops

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने शहर की 10 मिठाई दुकानों (Sweet Shops) पर एक साथ छापेमारी की। अफसरों को देखकर दुकानों में हड़कंप मच गया। मौके से 20 लाख रुपये की सड़ी और मिलावटी मिठाइयां जब्त कर नष्ट की गईं।

FSDA ने इस अभियान के लिए 10 विशेष टीमों का गठन किया था। छापेमारी के दौरान कई दुकानों (Sweet Shops) में भारी गंदगी, एक्सपायरी मिठाई, मिसब्रांडेड उत्पाद पाए गए। अधिकारियों के अनुसार, कुछ दुकानों पर दिवाली के बाद बची पुरानी मिठाइयां भी ग्राहकों को बेची जा रही थीं। इनमें छप्पन भोग, नीलकंठ, राधेलाल क्लासिक, मधुरिमा, मोती महल, श्याम स्वाद, सियाराम, महालक्ष्मी, कंचन स्वीट्स और रिट्ज जैसी प्रसिद्ध दुकानें शामिल थीं।

छप्पन भोग दुकान पर छापा

नादरगंज स्थित छप्पन भोग दुकान (Chappan Bhog Sweet Shops) पर अफसरों ने छापा मारा, जहां लगभग 36.64 क्विंटल मिठाई और संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त की गई। इसकी कीमत करीब 14.40 लाख रुपये बताई जा रही है। यहां 10 किलो रंगीन पेठा भी नष्ट कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि यहां से 8 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

इसी तरह श्याम स्वाद मिठाई (Shyam Swad Sweet Shops) की दुकान पर भी बड़ी मात्रा में खराब काजू मिठाई मिली। टीम ने लगभग 3 क्विंटल मिठाई नष्ट कराई, जिसकी कीमत करीब 3 लाख आंकी गई। वहीं, नीलकंठ स्वीट्स से करीब 255 किलोग्राम खराब मिठाई नष्ट कराई गई, जबकि कंचन स्वीट्स से 30 किलो सड़ी मिठाई बरामद की गई जिसकी कीमत 24,000 रुपये के आसपास थी।

छापेमारी के दौरान कई दुकानों की स्वच्छता स्थिति बेहद खराब पाई गई। सियाराम स्वीट्स, राधेलाल क्लासिक और मधुरिमा स्वीट्स में गंदगी और साफ-सफाई की भारी कमी मिली। वहीं, महालक्ष्मी स्वीट्स बिना किसी वैध फूड लाइसेंस के संचालित की जा रही थी, जिसे मौके पर ही बंद करा दिया गया।

FSDA अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान कुल 21 खाद्य नमूने एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी दुकानों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी दुकानों को नोटिस जारी किया गया है, और अगर निर्धारित समय में सुधार नहीं पाया गया तो उनके फूड लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं।

अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को भी जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मिठाई या किसी भी खाद्य पदार्थ को खरीदते समय उसकी निर्माण और एक्सपायरी तिथि, साथ ही FSSAI लाइसेंस नंबर जरूर जांचें।

Tags: Lucknow Newsup news
Previous Post

भूख से 65 मासूमों की मौत, हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई कड़ी फटकार- बताया ‘भयावह हालात’

Next Post

जिले के बड़े बकायदारों की गर्दन तक पंहुचे जिला प्रशासन के हाथ, सम्पति कुर्क

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
The revenue team took action on the instructions of DM Savin Bansal.

जिले के बड़े बकायदारों की गर्दन तक पंहुचे जिला प्रशासन के हाथ, सम्पति कुर्क

यह भी पढ़ें

अवैध शराब की भट्टी का भंडाफोड़, कच्ची शराब व उपकरण सहित दो गिरफ्तार

31/08/2021
Vivo X300 और X300 Pro की भारत में सेल शुरू, मिल रहे धमाकेदार लॉन्च ऑफर

भारत में Vivo X300 और X300 Pro की सेल शुरू, मिल रहे धमाकेदार लॉन्च ऑफर

11/12/2025
Sutak Kaal

चंद्रग्रहण के दौरान करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे जीवन के सभी संकट

12/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version