• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसान आंदोलन के समर्थन में सपा की 14 दिसंबर को धरने की तैयारी

Writer D by Writer D
11/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Preparation of SP's strike

सपा धरने की तैयारी में

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 14 दिसम्बर को किसान आंदोलन के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण धरना देने का निर्देश दिया है।

श्री यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में दोहराया कि उनकी पार्टी किसानों के साथ है और किसानो के समर्थन में सात दिसम्बर से लगातार किसान यात्राएं निकाली जा रही है जिसकी शुरूआत सात दिसम्बर को स्वयं के धरना और गिरफ्तारी से हुयी थी। भाजपा द्वारा सत्ता के दुरूपयोग से दमन के बावजूद समाजवादी साथी बड़ी तादाद में अपने-अपने साधनों से पैदल, बैलगाड़ी, मोटर साइकिल या साइकिल से किसान यात्राएं निकाल रहे हैं।

उन्होने कहा कि सड़कों पर ठिठुरते किसान आंदोलनकारियों की जायज मांगों को लेकर भाजपा सरकार हृदयहीन रवैया अपनाए है। किसानों की घोर उपेक्षा की जा रही है। इस पर जो वैश्विक प्रतिक्रिया आ रही है, उससे दुनिया भर में भारत की लोकतांत्रिक छवि को गहरी ठेस पहुंची है।

अन्नदाताओं के समर्थन में सपा की किसान यात्रायें पांचवें दिन भी जारी

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन व किसान विरोधी नीतियों से प्रदेश का किसान बेहाल और परेशान है। मुरादाबाद में गन्ना मिलों ने किसानों से 180 करोड़ रूपये की खरीदारी की लेकिन गन्ना भुगतान जीरो रहा। फर्रूखाबाद में फसलों को आवारा पशु नष्ट कर रहे है। इटावा में नहरों और रजबाहों में पानी नहीं आने से फसलें सूख रही है।

उन्होने कहा कि भजपा सरकार को घोषणा करने वालों का शोषण करने से बचना चाहिए। बाजार में गेहूं का दाम कम जबकि गेंहू के बीज का दाम ज्यादा है। मंहगे बीज से परेशान किसानों ने इससे किनारा कर लिया है। उन्नत खेती की बात करने वाली भाजपा सरकार का यह अजीब हाल है। पिछले साल के मुकाबले 300 रूपये प्रति कुंतल अधिक गेंहू के बीज का दाम हो गया है।

पीएम मोदी और बंगलादेश की प्रधानमंत्री  शेख हसीना के बीच वर्चुअल बैठक  17 को

धान क्रय केन्द्रों में घोर अव्यवस्था दिखाई पड़ रही है। इसमें भाजपा के नेता अपनी दबंगई दिखा रहे हैं। बेचारा किसान कई-कई दिन अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर है। कन्नौज में भाजपा जिला पंचायत सदस्य ने बिना नम्बर लगाए अपने धान की तौलाई मनमाने तरीके से करा ली। वे अपना भुगतान भी हाथों-हाथ ले गए। भाजपा नेता किसानों के हितैषी बनने का झूठा नाटक करते हैं।

श्री यादव ने कहा सरकार को किसानों की बातें माननी चाहिए। उनकी आशंकाओं का निराकरण करने की जरूरत है। सरकार व्यर्थ हठधर्मी कर रही है। किसानों के सैलाब के आगे कोई टिक नहीं पाएगा। 8 दिसम्बर के भारत बंद के बाद अब 14 दिसम्बर को समाजवादी पार्टी सभी जिला मुख्यालयों पर अहिंसात्मक किसान धरना कार्यक्रम में भागीदारी निभाएगी।

Tags: akhilesh yadavfarmer protestlatest UP newsSamajwadi partyup news
Previous Post

अन्नदाताओं के समर्थन में सपा की किसान यात्रायें पांचवें दिन भी जारी

Next Post

ममता बनर्जी की तानाशाही, मुख्य सचिव और DGPको दिल्ली भेजने से किया इंकार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post

ममता बनर्जी की तानाशाही, मुख्य सचिव और DGPको दिल्ली भेजने से किया इंकार

यह भी पढ़ें

Roads

सिंगल यूज वेस्ट प्लास्टिक के उपयोग से बनी सड़कें मानी जा रही टिकाऊ

04/01/2023
arrested

20 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

26/11/2022
Anemia

एनीमिया की समस्या से हैं परेशान तो डाइट में इन चीजों को करें शामिल

16/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version