Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से विधानसभा अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बुधवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष को मानसून सत्र के सफल संचालन के लिए बधाई दी।

राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष के बीच प्रदेश के विकास पर चर्चा हुई। अग्रवाल ने विगत साढ़े 4 वर्ष में विधानसभा सत्र के संचालन की कार्यवाही से अवगत कराया।

कल्याण सिंह की त्रयोदशी में शामिल हुए CM योगी, बोले- रामभक्त को एक रामभक्त की विनम्र श्रद्धांजलि

उन्होंने बताया कि 25 से अधिक बार सदन में सदस्यों के तारांकित प्रश्नों को निर्धारित समय अंतराल में उत्तरित किया गया। यह उत्तराखंड विधानसभा के इतिहास में पहला अवसर है। उनके कार्यकाल में सत्तापक्ष एवं विपक्ष के सहयोग से सदन बहुत कम बाधित होकर सुचारू एवं शांतिपूर्वक संचालित हुआ।

Exit mobile version