• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इटावा से फफूंद तक शुरू हुई स्पेशल मेमू ट्रेन

Writer D by Writer D
17/04/2022
in उत्तर प्रदेश, इटावा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु रविवार को इटावा जंक्शन पर इटावा से फफूंद के मध्य नई मेमू (MEMU) स्पेशल गाड़ी का सांसद इटावा प्रो. (डॉ) राम शंकर कठेरिया ने हरी झंडी दिखा कर शुभारम्भ किया। इसके साथ इटावा जंक्शन स्टेशन पर नवनिर्मित पैदल उपरिगामी पुल का सांसद ने लोकार्पण किया।

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी डॉ शिवम शर्मा ने बताया है कि कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वप्रथम सांसद इटावा प्रो. (डॉ) राम शंकर कठेरिया एवं सांसद, राज्यसभा, प्रो. राम गोपाल यादव को मंडल रेल प्रबंधक मोहित चंद्रा द्वारा पौधा भेंट कर किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने सांसद, लोकसभा इटावा, सांसद राज्यसभा एवं अन्य जन प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए इटावा स्टेशन पर किए गए कार्यों एवं आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने बताया कि परिचालन की दृष्टि से इटावा जं. रेलवे स्टेशन प्रयागराज मंडल का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं मांग के अनुरूप इटावा जं रेलवे स्टेशन का विकास एवं यात्री सुविधाओं में आवश्यक वृद्धि की जा रही है। डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करते हुए इटावा स्टेशन पर फ्री वाई फाई की सुविधा प्रदान की गई है तथा यात्रियों की सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाये गए हैं।

उन्होंने बताया कि नियमित सेवा में यह गाड़ी आज से गाड़ी संख्या 04179 के रूप में प्रतिदिन 21.05 बजे फफूंद स्टेशन से चल कर पाता, अछल्दा, साम्हो, भरथना एवं इकदिल में रुकते हुए 22.30 बजे इटावा पहुंचेगी। इसी क्रम में वापसी में यह गाड़ी 19 अप्रैल से गाड़ी संख्या 04180 के रूप में प्रतिदिन प्रातः 5 बजे इटावा से चल कर 05.55 बजे फफूंद पहुंचेगी। लगभग 10.5 करोड़ की लागत से इटावा स्टेशन पर एक 6.1 मीटर चौड़ा एवं 87 मीटर लम्बा नवनिर्मित पैदल उपरिगामी पुल का भी लोकार्पण आज किया जा रहा है।

यहां है दुनिया का सबसे गहरा स्विमिंग पूल, पानी में रेस्‍टोरेंट भी मौजूद है

इस अवसर पर सांसद, राज्यसभा प्रो. राम गोपाल यादव ने इटावा वासियों को इटावा-फफूंद के मध्य नई मेमू सेवा के शुभारम्भ पर बधाई देते हुए कहा कि आज इस ट्रेन का संचालन सांसद इटावा राम शंकर कठेरिया के प्रयासों का फल है। उन्होंने आवश्यकता अनुरूप और भी ट्रेनों के ठहराव के लिए प्रयास किये जाने चाहिये। यात्रियों की सुविधा हेतु आज इटावा स्टेशन पर निर्मित 6.1 मीटर चौड़े एवं 87 मीटर लम्बे फुट ओवर ब्रिज का भी लोकार्पण किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि रेलयात्रियों की सुविधा हेतु आगरा-इटावा सवारी गाड़ी का फफूंद तक विस्तार भी स्वीकृत हो गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में यात्री सुविधाएं और बेहतर होंगी तथा मंडल रेल प्रबंधक एवं रेल प्रशासन को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन सहायक वाणिज्य प्रबंधक कानपुर संतोष त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर प्रयागराज मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक मोहित चंद्रा, वरि. मण्डल वाणिज्य प्रबंधक, रवि प्रकाश, वरि. मण्डल इंजीनियर पियूष मिश्रा, मण्डल यातायात प्रबंधक टूण्डला जे संजय कुमार तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Tags: Special MEMU train etawah newsup news
Previous Post

तेज धमाके के साथ केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर

Next Post

पूर्व सीएम हरीश रावत के करीबी धर्मेन्द्र प्रधान भाजपा में शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
Harish Rawat

पूर्व सीएम हरीश रावत के करीबी धर्मेन्द्र प्रधान भाजपा में शामिल

यह भी पढ़ें

दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, 55 खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित

13/08/2021
Maha Kumbh

महाकुम्भ में तैनात हुआ अत्याधुनिक मल्टी डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल, आपदाओं से निपटने में होगा कारगर

28/12/2024
CM Dhami watched The Kerala Story film

द केरल स्टाेरी फिल्म धर्मान्तरण, आतंकवाद के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने वाली : धामी

09/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version