• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ये है दुनिया का सबसे गहरा स्विमिंग पूल, पानी में रेस्‍टोरेंट भी मौजूद है

Writer D by Writer D
09/04/2025
in फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली।  दुबई दुनिया का ऐसा शहर है, जहां इंसानी कारीगरी की कई नायाब चीजें मौजूद हैं। दुनिया की सबसे ऊंची गंगनचुंबी इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa), सबसे बड़ा मॉल UAE के इस शहर में मौजूद है।

अब दुबई में दुनिया का सबसे गहरा स्विमिंग पूल (Deepest swimming pool ) भी सुर्खियां बटोर रहा है। खास बात ये है अंडर वॉटर एंडवेचर के शौकीन भी यहां कई चीजें ट्राय कर सकते हैं। इसके अलावा भी यहां कई अजब-गजब चीजें मौजूद हैं।

इस स्विमिंग पूल की खास बातें क्‍या हैं? तो वह आपको बता देते हैं। इसकी गहराई 60 मीटर है। इस खास स्विमिंग पूल का नाम डीप डाइव दुबई ( Deep Dive Dubai) है। यह पौलेंड के डीपशॉट (Poland Deepshot) स्विमिंग पूल से भी गहराई के मामले में आगे है।

इसे भरने के लिए कितने पानी की जरूरत होती है तो वह भी जान लीजिए… इस स्विमिंग पूल को भरने के लिए 14 लाख लीटर पानी की जरूरत होती है। इसका आकार 6 ओलंपिक पूल के बराबर है।

वहीं दुनिया के किसी भी डाइविंग पूल से ये चार गुना बड़ा है। पिछले साल 27 जून को ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड ने इसे डाइविंग के लिए सबसे गहरे स्विमिंग पूल (Deepest swimming pool for Diving) के तौर पर नवाजा था।  यहां पानी का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रखा जाता है।

https://www.instagram.com/p/Ca4htZkP7HH/?utm_source=ig_embed&ig_rid=ca1bf3eb-1305-438a-b693-691ea003e888

कैसे पहुंचे यहां तक

deepdivedubai.com पर जो जानकारी मौजूद है, उसके अनुसार ये नायाब पूल Nad Al Sheba में मौजूद है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यहां तक पहुंचने में 25 मिनट लगते हैं।

क्‍या क्‍या कर सकते हैं यहां

इस खास स्विमिंग पूल में स्‍कूबा डाइविंग, फ्री डाइव, जैसे कई एंडवेचर तकनीकी विशेषज्ञों के निर्देशन में किए जा सकते हैं। वहीं वेबसाइट पर जाकर कोई भी शख्‍स बुकिंग भी कर सकता है। यहां पहुंचकर गोताखोर वीरान पड़े डूबे शहर के अपार्टमेंट भी देख सकते हैं।

इसके अलावा अंडरवाटर पूल भी खेल सकते हैं। इस पूल में अंडरवाटर फिल्‍म स्‍टूडियो भी मौजूद है। इसके पास में एडिटिंग रूम भी मौजूद है। वहीं यहां बिगिनर्स और सर्टिफाइड दोनों ही तरह के तैराक आकर कोर्स भी कर सकते हैं। गाइड के माध्‍यम से गोताखोर इस खास अंडरवाटर सिटी का जायजा भी ले सकते हैं। यहां 56 कैमरे भी इंस्‍टॉल किए गए हैं, ताकि गोताखोरों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखी जा सके।

और भी हैं सुविधा जो आपने नहीं सुनी होंगी

इस डाइविंग कॉम्‍पलैक्‍स में एक रेस्‍टोरेंट भी है। जहां टीवी स्‍क्रीन भी लगाई गई हैं। CNN से बात करते हुए Deep Dive Dubai के Director, Jarrod Jablonski ने कहा, ‘ऐसे कम ही स्विमिंग पूल हैं, जो इतने गहरे हों। वहीं यहां धंसे शहर को भी देखा जा सकता है’। वहीं यहां Hyperbaric chamber भी है। जिसमें 12 लोगों की क्षमता है, इमरजेंसी केस में इतने लोग रुक सकते हैं।

Tags: amazing newsdeeepest swimming pooldubaiinternational Newstrending news
Previous Post

योगी सरकार का मिला सहारा, गरीबी को पीछे छोड़ लखपति बनी सोनभद्र की विनीता

Next Post

स्वर्ण व्यवसायी हत्याकांड का खुलासा, 6 गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Monsoon Dishes
Main Slider

बारिश के मौसम को बनाएं और भी मजेदार, ट्राई करें ये टेस्टी डिश

22/08/2026
Green Tea
फैशन/शैली

स्किन को सुंदर बनाने के लिए इन ड्रिंक्स का करें सेवन

22/08/2026
Oil Stains
फैशन/शैली

दीवारों पर लग गए हैं तेल के निशान, इन टिप्स से हटाएं

22/08/2026
Bathroom
फैशन/शैली

बाथरूम हर दिन चमकेगा और महकेगा भी, बस अपनाएं रोजाना 5 मिनट ये टिप्स

22/08/2026
Concealer
फैशन/शैली

कंसीलर का इस्तेमाल के दौरान ना करें ये गलतियां, वरना लुक हो जाएगा

22/08/2026
Next Post

स्वर्ण व्यवसायी हत्याकांड का खुलासा, 6 गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

पुरानी रंजिश में मारपीट फायरिंग, छह महिलाएं घायल

29/05/2021
Madrasa demands virginity test from 13-year-old student

मदरसे की शर्मनाक मांग: कहा– पहले बच्ची का ‘वर्जिनिटी सर्टिफिकेट’ लेकर आओ

24/10/2025

ओडिशा सरकार का बड़ा ऐलान,कोरोना से मरने वाले परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद

29/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version