• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत-नेपाल सीमा पर विशेष सतर्कता बरती जाये: योगी

Writer D by Writer D
04/10/2023
in उत्तर प्रदेश, बस्ती, राजनीति
0
CM Yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बस्ती। उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर विशेष सर्तकता बरती जाये हर आने-जाने वाले व्यक्तियों की तलाशी लिया जाये तथा समस्त थानों के हेल्पडेस्क सक्रिय रखा जाये।

यहां मण्डलायुक्त सभागार मे मण्डलीय समीक्षा बैठक मे बस्ती, सिद्वार्थनगर तथा संतकबीरनगर के अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा के प्रति विशेष ध्यान रखा जाये भारत-नेपाल सीमा पर विशेष सतर्कता बरती जाये जिससे देश विरोधी ताकते सक्रिय न होने पाये। नेपाल सीमा से सटे हुए सभी मार्गो पर निरन्तर चेकिंग अभियान चलाया जाये। महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा से संबधित मिशन शक्ति के अन्तर्गत अभियान 14 अक्टूॅबर से शुरू किया जायेंगा। जिसमे सभी लोग अपनी अहम भूमिका निभाएं और इस अभियान को सफल बनाये।

उन्होने (CM Yogi) कहा कि धर्मान्तरण, गोतस्करी, लवजिहाद के मामलों को गम्भीरता से लें। सभी साईबर थाना एवं साईबर हेल्पडेस्क सक्रिय रखें। नगरपालिकाओं व नगरपंचायतों को सेफ सीटी के रूप में तैयार करें। भू-माफियाओं, खनन एवं अन्य माफियाओं के विरूद्ध कार्रवाई किया जाये। किसी भी कमजोर, गरीब, उद्यमी, व्यवसायी की भूमि पर कोई कब्जा ना करने पायें। शहर के प्रमुख स्थानों, बाजारों में सड़क की ओर फेस करते हुए सीसीटीवी कैमरे लगवाया जाये, इससे अपराध नियंत्रण में सहायता मिलेंगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस को गम्भीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारी इसका निरीक्षण करें। तीनों जिलों से मेरी जनसुनवायी के दौरान मामलें प्राप्त होते है, पैमाइश एवं नामात्रण के मामलों को गम्भीरता से लेते हुए 48 घण्टे के भीतर निस्तारित करें।

आर्य समाज ने सबसे पहले घर वापसी से दिया था धर्मांतरण का जवाब: सीएम योगी

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि अन्य विभागों के मामलों के निस्तारण की स्थिति की नियमित समीक्षा की जाय, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी। भूमि विवाद में कोई घटना होने पर संबंधित जनपद एवं तहसील की जिम्मेदारी तय की जायेंगी। सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपचार की मुकम्मल सुविधा उपलब्ध करायें। प्रधानमंत्री आवास के लिए पात्र व्यक्तियों का चयन करें। प्रथम किश्त जारी होने के बाद समय से गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित कराये तथा सुनिश्चित करे कि दूसरी किश्त भी समय से जारी हो जाय। जिन पात्र व्यक्तियों के पास भूमि नही है, उन्हें भूमि का पट्टा आवंटित करे। गरीबो के लिए तमाम योजनाए संचालित है, उनका चयन करके गरीब एवं पात्र व्यक्तियों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन दिलाना सुनिश्चित करें। सामूहिक विवाह योजना में 51000 रूपये दिये जाते है। कोई भी पात्र व्यक्ति इससे वंचित ना रहे, इसके लिए ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव की जिम्मेदारी तय करे।

उन्होने (CM Yogi) कहा कि निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए अधिकारी, जनप्रतिनिधि जिम्मेदारी महसूस करें। लंपी प्रभावित पशुओं के उपचार की समुचित व्यवस्था करें, सुरक्षित पशुओं को इसका टीका लगवाये। जलजीवन मिशन के संबंध में उन्होने निर्देश दिया कि प्रयोग किए जा रहे पाइप के नियमित जांच कर गुणवत्ता सुनिश्चित करे। प्रत्येक परियोजना के लिए एक नोडल अधिकारी भी नामित किया जाये।

उन्होने (CM Yogi) सड़को से संबंधित सभी विभागों को निर्देशित किया कि दिवाली के पहले सभी सड़के गड्ढामुक्त कराये, इसके लिए पर्याप्त धन दिया गया है। विद्युत की पर्याप्त उपलब्धता करायी जा रही है, लोकल फाल्ट के नाम पर इसकी आपूर्ति बाधित ना हो, लोकल फाल्ट करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों को तेजी से कार्यवाही करते हुए शासन को उपलब्ध कराया जाये। बैठक के बाद उन्होने महर्षि वशिष्ठ चिकित्सा महाविद्यालय ओपेक कैली अस्पताल पॅहुचकर इमरजेन्सी वार्ड, एलो जोन तथा रेड जोन का औचक निरीक्षण किया। उन्होने वहाॅ पर भर्ती मरीजो से वार्ता किया तथा उपचार एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजो द्वारा बताया गया कि उपचार एवं सुविधा बेहतर ढंग से मिल रहा है। उन्होने मेडिकल कालेज में बैच तथा संचालित कोर्स के बारे में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं।

Tags: basti newsup newsYogi News
Previous Post

आर्य समाज ने सबसे पहले घर वापसी से दिया था धर्मांतरण का जवाब: सीएम योगी

Next Post

पर्यटकों के लिए कई बड़ी सौगात भी दे सकते हैं सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Temple Economy Model
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के ‘टेंपल इकॉनमी मॉडल’ से मजबूत हो रही यूपी की अर्थव्यवस्था

18/02/2026
Seema Haider
उत्तर प्रदेश

मां बनने के बाद सीमा हैदर ने जारी किया पहला Video, बच्चे के जन्म के बाद दिखा जश्न

18/02/2026
Muslim Reservation
Main Slider

मुस्लिम आरक्षण अब समाप्त, इस राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला

18/02/2026
UP Board Exam
Main Slider

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, पुष्पवर्षा व टीका लगाकर परीक्षार्थियों किया गया स्वागत

18/02/2026
Tehri Dam displaced people got possession of their land after 15 years
राजनीति

जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई से 15 वर्षों बाद टिहरी बांध विस्थापित परिवार को मिला न्याय

17/02/2026
Next Post
Tourist

पर्यटकों के लिए कई बड़ी सौगात भी दे सकते हैं सीएम योगी

यह भी पढ़ें

बीएल एग्रो तेल कंपनी में बड़ा हादसा, टैंक की सफाई करते समय तीन मजदूरों की मौत

07/12/2021
ashram

एक अरब के पार हुए ‘आश्रम’ वेब सीरीज के व्यूज

17/12/2020
Kanwariyas

कांवड़ यात्रा पर उत्तराखंड सरकार ने लगाई रोक, CM पुष्कर धामी ने योगी से की बात

06/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version