• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी मंत्रीमण्डल विस्तार की अटकलें तेज, राज्यपाल से मुलाकात करेंगे सीएम योगी

Writer D by Writer D
27/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
yogi-anandi

yogi-anandi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना काल के बीच उत्तर प्रदेश की सियासी गलियारों में योगी मंत्रीमण्डल के विस्तार की अटकलें तेज हो गईं है।

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के लिए आनंदीबेन पटेल आज अचानक लखनऊ पहुंच गई हैं। इस समय वह राजभवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर रही हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 7 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलने वाले हैं। कहा ये भी जा रहा है कि राज्यपाल से मिलकर सीएम योगी कोरोना के नियंत्रण के लिए किये गये दौरों पर भी रिपोर्टें देंगे। हालांकि, मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें तेज हैं। कयास ये लगाये जा रहे हैं कि पूर्व आईएएस एके शर्मा को कोई बड़ी ज़िम्मेदारी दी जा सकती है, एके शर्मा बन सकते हैं डिप्टी सीएम, केशव को वापस संगठन में भेजने की चर्चा।

कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयार है उत्तर प्रदेश : सीएम योगी

सूत्रों का कहना है कि एके शर्मा को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है, जबकि मौजूदा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को उत्तर प्रदेश भाजपा की कमान सौंपने की चर्चा है। दरअसल, 19 मार्च 2017 को सरकार गठन के बाद 22 अगस्त 2019 को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार किया था। उस दौरान उनके मंत्रिमंडल में 56 सदस्य थे।

कोरोना के चलते तीन मंत्रियों का निधन हो चुका है। हाल ही में राज्यमंत्री विजय कुमार कश्यप की मौत हुई थी, जबकि पहली लहर में मंत्री चेतन चौहान और मंत्री कमला रानी वरुण का निधन हो गया था। नियम के मुताबिक यूपी में कैबिनेट मंत्रियों की अधिकतम संख्या 60 तक हो सकती है।

आक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बनेगा उत्तर प्रदेश : योगी

पहले मंत्रिमंडल विस्तार में 6 स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों को कैबिनेट की शपथ दिलाई गई थी। मौजूदा समय में योगी सरकार के मंत्रिमंडल में 23 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 22 राज्यमंत्री हैं। इस तरह से यूपी सरकार में फिलहाल कुल 54 मंत्री हैं, जिसके लिहाज से 6 मंत्री पद अभी भी खाली है, जिन्हें नियमत: बढ़ाया जा सकता है।

यूपी में पंचायत चुनाव में मिली हार के बाद से भाजपा की चिंता अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ गई है। सूबे के विधानसभा चुनाव में महज आठ महीने का समय बाकी है। उससे पहले सरकार और संगठन में व्यापक सुधार किये जाने हैं। इसीलिये सरकार के विस्तार का चर्चा बार बार सामने आती है।

Tags: anandiben patelcm yogiKeshav mauryaup newsUP PoliticsYogi News
Previous Post

कोरोना का टीका नहीं लगवाने वाले होंगे वेतन से वंचित, आदेश जारी

Next Post

मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों को लगी गोली, पांच लुटेरे गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Karela juice
Main Slider

इस आसान तरीके से तैयार हो जाता है यह हेल्दी ड्रिंक, आपके शरीर का रखता है ख्याल

07/06/2025
Gulab Sharbat
Main Slider

रिश्तों में मिठास घोल देगा यह ड्रिंक, चारों ओर से हो जाएगी तारीफों की बौछार

07/06/2025
Half-Burnt Wick
Main Slider

दीपक जलाने के इन नियमों का रखें ध्यान, घर आएंगी मां लक्ष्मी

07/06/2025
Gemstones
धर्म

ये रत्न धारण करने से हर क्षेत्र में होंगे कामयाब

07/06/2025
Fengshui
Main Slider

नहीं होगी धन-धान्य की कमी, करें ये आसान उपाय

07/06/2025
Next Post
police encounter

मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों को लगी गोली, पांच लुटेरे गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

evm

2.13 करोड़ मतदाता आज करेंगे 624 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद

23/02/2022
Chief Minister Dhami distributed appointment letters to 824 ANMs

मुख्यमंत्री धामी ने बांटे 824 एएनएम को नियुक्ति पत्र

22/03/2023

गुजरात से हिन्दू नाबालिग को लाकर धर्म परिवर्तन कर किया निकाह, तीन गिरफ्तार

28/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version