Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, दो की दर्दनाक मौत

accident

accident

नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह एक कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी, जिससे कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे के करीब नोएडा से आगरा की तरफ जाते समय एक कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। उन्होंने बताया कि कार में दिल्ली निवासी एक महिला समेत चार लोग सवार थे।

उन्होंने बताया कि इस घटना में गौरव तथा लव कुश की मौके पर मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि कार में सवार लता तथा कुणाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

35 करोड़ की चरस के साथ STF ने दबोचे तीन मादक तस्कर

उन्होंने बताया कि पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को वहां से हटाया तथा यातायात को सुचारू रूप से संचालित किया। इस घटना के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर काफी देर तक यातायात जाम रहा।

Exit mobile version