Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

टेक ऑफ के तुरंत बाद SpiceJet फ्लाइट में आई खराबी, मुंबई में हुई लैंड

SpiceJet

SpiceJet

मुंबई। मुंबई से गुजरात के कांडला जाने वाले SpiceJet के विमान में तकनीकी खराब आई है। उस वजह से मुंबई से टेक ऑफ करने के कुछ समय बाद ही विमान को मुंबई में ही लैंड करवाया।

बताया जा रहा है कि केबिन प्रेशर को लेकर कोई समस्या हो गई थी, जिस वजह से फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट पर फिर लैंड करवा दी गई।

SpiceJet ने एक जारी बयान में कहा है कि विमान सुरक्षापूर्वक मुंबई में लैंड कर गया था, किसी भी यात्री को कोई दिक्कत नहीं हुई। एटीसी को भी मामले की पूरी विस्तृत जानकारी दे दी गई थी।

आयुष्मान खुराना बने UNICEF इंडिया के नेशनल एम्बेसडर

अब ये कोई पहली बार नहीं है जब स्पाइसजेट के विमान में यूं तकनीकी खराबी आई हो।

Exit mobile version