• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं से बच्चों के सर्वांगीण विकास में जुटी योगी सरकार

Writer D by Writer D
09/12/2024
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
PM Shri schools
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पीएमश्री विद्यालयों (PM Shri schools) में 9 से 14 दिसंबर तक विद्यालय स्तर पर और 16 से 20 दिसंबर तक जनपद स्तर पर खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

इन दोनों गतिविधियों के लिए लगभग ढाई करोड़ रुपये के बजट का आवंटन किया गया है। इस दो दिवसीय वार्षिकोत्सव, खेलकूद प्रतियोगिताओं और एक दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन के लिए योगी सरकार ने प्रति विद्यालय ₹6,000 और प्रति जनपद ₹2,00,000 की धनराशि स्वीकृत की है।

बता दें कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा पीएमश्री विद्यालयों (PM Shri schools) के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके आलोक में योगी सरकार द्वारा यह कदम उठाया गया है। इनका उद्देश्य बच्चों के शारीरिक और सांस्कृतिक विकास को प्रोत्साहन देना और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करना है।

‘खेलें भी, खिलें भी’ से बच्चों में नैतिक मूल्यों और टीम वर्क को मिलेगा बल

पीएमश्री योजना के तहत स्कूलों (PM Shri schools) में खेलकूद और सांस्कृतिक आयोजनों का मुख्य उद्देश्य छात्रों के समग्र विकास को प्रोत्साहित करना है। इन गतिविधियों के माध्यम से अभिभावकों और समुदाय को विद्यालय की गतिविधियों से जोड़ा जाता है, जिससे बच्चों की शिक्षा और विकास में सामुदायिक भागीदारी बढ़ती है। खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्रों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कौशल को बढ़ाने में मदद करते हैं। ये आयोजन टीमवर्क, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करते हैं, जिससे बच्चे जीवन के हर पहलू में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। साथ ही, प्रतिभाशाली छात्रों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाता है, जिससे वे अपनी प्रतिभा को उच्चतम स्तर पर प्रदर्शित कर सकें और आत्मविश्वास विकसित कर सकें।

यह हैं विद्यालय स्तरीय कार्यक्रम

09 से 14 दिसंबर के बीच विद्यालय स्तर पर होने वाली मुख्य गतिविधियों में खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शामिल हैं। खेलकूद प्रतियोगिताओं में जहाँ दौड़, रिले रेस, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, वॉलीबॉल आदि शामिल किउए गये हैं, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमो के तहत नृत्य, गायन, नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता आदि सुनिश्चित हैं।

जनपद स्तरीय आयोजनों में शामिल हैं ये प्रतियोगिताएं

जनपद स्तर पर 16 से 20 दिसंबर 2024 के बीच होने वाली गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में विद्यालय स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेता को भाग लेने का अवसर मिलेगा। इन्हें एथलेटिक्स, शतरंज, टेबल टेनिस, योगा जैसे खेलों में अपनी महारत दिखानी होगी जबकि सांस्कृतिक प्रदर्शन में भाषण, नाटक, कहानी लेखन, कविता पाठ आदि की प्रतिभा सिद्ध करनी होगी। ज्ञातव्य हो कि जिला स्तरीय आयोजन के लिए प्रत्येक जनपद को ₹2 लाख का बजट आवंटित किया गया है।

प्रतिभागियों को मिलेगा पुरस्कार और सम्मान

प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी छात्रों को प्रमाण पत्र और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप कुमार सिंह का कहना है कि योगी सरकार की यह पहल, अभिभावकों और समुदाय को विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय रूप से जोड़ना है। इससे न केवल बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होगा, बल्कि वे नैतिक मूल्यों, अनुशासन और टीम वर्क को भी आत्मसात करेंगे। योगी सरकार का यह प्रयास शिक्षा के साथ-साथ खेल और संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रशंसनीय कदम है।

Tags: Lucknow Newsup news
Previous Post

महाकुम्भ में श्रद्धालुओं के लिए सज-संवर गए कालिंदी और गंगा के घाट

Next Post

’सशक्त भारत’ के निर्माण के लिए ‘स्वस्थ भारत’ का होना जरूरी : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
CM Yogi

’सशक्त भारत’ के निर्माण के लिए ‘स्वस्थ भारत’ का होना जरूरी : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Mithun Chakraborty

‘चीकू की मम्मी, दूर की’ में नजर आयेंगे मिथुन चक्रवर्ती

25/08/2021

JNU हिंसा में 60 से ज्यादा छात्र घायल, ABVP कार्यकर्ताओं पर FIR

11/04/2022
arrested

सामानों की हेराफेरी करने वाला फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय गिरफ्तार

24/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version