• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

JNU हिंसा में 60 से ज्यादा छात्र घायल, ABVP कार्यकर्ताओं पर FIR

Writer D by Writer D
11/04/2022
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। JNU में रविवार देर शाम लेफ्ट और राइट विंग (ABVP) के छात्रों के बीच हिंसक (JNU violence) झड़प हो गई, जिसमें 60 से ज्यादा छात्र जख्मी बताए जा रहे हैं। हंगामा राम नवमी और नॉन वेज खाने को लेकर हुआ था, जिसके बाद कावेरी हॉस्टल की मेस में मारपीट हुई।

आज 11 बजे अखिल भारतीय छात्र परिषद के छात्र (ABVP) के छात्र एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें घटनाक्रम को लेकर वे अपना पक्ष रखेंगे। इसके अलावा 2 बजे लेफ्ट विंग के छात्र संगठन दिल्ली पुलिस हेडक्वॉर्टर का घेराव करेंगे।

हिंसक झड़प पर दिल्ली पुलिस ने जेएनयू छात्र संघ, एसएफआई, डीएसएफ और AISA से जुड़े छात्रों की शिकायत पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें IPC की धारा 323/341/509/506/34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि किन छात्रों को चोट आई है और कितने छात्रों की MLC हुई है अभी उनकी डिटेल्स कलेक्ट की जा रही हैं।

गैंगेस्टर जावेद अपनी महिला मित्र संग गिरफ्तार, नशे का इंजेक्शन नहीं देने पर कर दी फायरिंग

पुलिस का यह भी कहना है कि विद्यार्थी परिषद के छात्रों की तरफ से अभी उन्हें लिखित शिकायत नहीं मिली है। अब इस मामले में पुलिस जांच कर रही है पुलिस का कहना है कि सारे सबूत और फैक्ट्स जुटाए जा रहे हैं। साइंटिफिक एविडेंस से बवाली छात्रों की पहचान की जा रही है।

जेएनयू प्रशासन ने अब कथित नॉन वेज खाने से रोकने के मामले की जांच शुरू कर दी है। जेएनयू  प्रशासन ने कावेरी हॉस्टल की वार्डन और सिक्योरिटी स्टाफ को तलब किया है। इसके साथ-साथ छात्रों के पक्ष को भी जाना जाएगा। कहा गया है कि दोषी पाए जाने वाले छात्रों पर नियमों के तहत सख्त कार्रवाई होगी।

क्या है मामला

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार देर शाम एक बार फिर लेफ्ट और राइट विंग के छात्रों के बीच झड़प (JNU Violence) हो गई। JNU छात्र संघ अध्यक्ष के मुताबिक, जेएनयू में हिंसक झड़प हुई, जिसमें कुछ छात्र घायल हुए हैं। झड़प को लेकर वामपंथी छात्रों ने आरोप लगाया कि राम नवमी पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने उन्हें नॉन वेज फूड खाने से रोका।

लेफ्ट विंग के छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि एबीवीपी के छात्रों ने कावेरी हॉस्टल के मेस सचिव से मारपीट की। लेफ्ट विंग के छात्रों ने एबीवीपी छात्रों पर जेएनयू परिसर में गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए छात्रों को एकजुट होने का आह्वान किया।

Tags: ABVPdelhi newsJnujnu violenceNational news
Previous Post

11 अप्रैल राशिफल: आज इन राशिवालों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

Next Post

दिग्गज एक्टर का निधन, बॉलीवुड में दौड़ी शोक की लहर

Writer D

Writer D

Related Posts

Arvind Kejriwal
उत्तर प्रदेश

रामलला के दरबार पहुंचे अरविंद केजरीवाल, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

26/06/2026
Former CM Koshyari released Prof. Sudhir Singh's book
राजनीति

संविधान हत्या दिवस: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी ने डीयू के प्रो. सुधीर सिंह की पुस्तक का किया लोकार्पण

26/06/2026
Shivraj Singh Chouhan reached Uttarakhand
राजनीति

शिवराज सिंह चौहान पहुंचे उत्तराखंड, सीएम धामी ने किया स्वागत

26/06/2026
Ashish Chauhan
राजनीति

डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण

25/06/2026
Dhami government gave big relief to economically weak families
राजनीति

धामी सरकार की बड़ी सौगात: सिर्फ 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, रुद्रपुर में तैयार हुई 1872 आवासों की बड़ी परियोजना

25/06/2026
Next Post

दिग्गज एक्टर का निधन, बॉलीवुड में दौड़ी शोक की लहर

यह भी पढ़ें

यहां के पुलिस थानों को बाल मित्र बनाने का अभियान शुरू

21/01/2022
अजय कुमार लल्लू Ajay Kumar Lallu

किसानों और नौजवानों के साथ धोखा है योगी सरकार का बजट : लल्लू

23/02/2021
Anirudh Dave won the battle against Corona, fought for 29 days

अनिरुद्ध दवे ने कोरोना से जंग जीती, 29 दिन में जीती जंग

28/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version