• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गैंगेस्टर जावेद अपनी महिला मित्र संग गिरफ्तार, नशे का इंजेक्शन नहीं देने पर कर दी फायरिंग

Writer D by Writer D
11/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोरखपुर
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। जिले के शाहपुर क्षेत्र में रविवार को जेल बाइपास स्थित नर्सिंग में पहुंचे एक गैंगस्टर (Gangster) द्वारा फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला मित्र के साथ नर्सिंग होम पहुंचा गैंगेस्टर नशे का इंजेक्शन मांग रहा था। इनकी पहचान गैंगेस्टर जावेद और उसकी महिला मित्र सोना ठाकुर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि कर्मचारियों के मना करने पर दोनों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। प्रतिकार करने पर पिस्टल निकाली और फायरिंग झोंक दी। गोली चलते ही नर्सिंग होम में अफरा-तफरी मच गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित (Gangster) व उसकी महिला मित्र को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है।

यह है पूरा मामला

जेल बाइपास पर स्थित एवीएस हास्पिटल के संचालक अफजल खान ने रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर बताया कि जंगल मातादीन निवासी गैंगस्टर जावेद उर्फ छोटू स्कूटी से अपनी महिला मित्र के साथ पहुंचा है। नर्सिंग होम में स्थित मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर नशे का इंजेक्शन मांग रहा है। कर्मचारियों ने डॉक्टर का पर्चा दिखाने को कहा तो आरोपित विवाद करने लगा। बीच-बचाव करने पर जावेद व उसके साथ आई युवती ने पथराव शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने पकड़ने का प्रयास किया तो पिस्टल से फायरिंग करते हुए जावेद और साथ में आई युवती मौके से फरार हो गए।

बोले प्रभारी निरीक्षक

शाहपुर के प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा ने बताया कि नर्सिंग होम संचालक की तहरीर पर हत्या की कोशिश, मारपीट, धमकी व आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपितों को शाहपुर आवास-विकास कालोनी से गिरफ्तार किया गया। जंगल मातादीन का रहने वाला जावेद उर्फ छोटू थाने का टाप 10 बदमाश हैं। उसके खिलाफ 15 मुकदमे दर्ज हैं। पकड़ी गई युवती सोना ठाकुर उर्फ यशस्वी सिंह कैंट क्षेत्र के इंद्रानगर की रहने वाली है।

Tags: crime newsgorakhpur news
Previous Post

लूट में वांछित 10 हजार का इनामी बदमाश सनिया गिरफ्तार

Next Post

बाइक सवार किसानों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत दूसरा घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Biogas Plant
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र

07/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी

07/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

डिप्टी CM का निर्देश, हर ब्लॉक में खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की प्रदर्शनी करें आयोजित

07/07/2026
Ram Gopal Yadav
उत्तर प्रदेश

राम गोपाल यादव को WhatsApp ने रोका, सामने आई बड़ी वजह

07/07/2026
Next Post
Road Accident

बाइक सवार किसानों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत दूसरा घायल

यह भी पढ़ें

Lucknow tops by settling the maximum number of revenue cases

सबसे अधिक राजस्व मामले निस्तारित कर लखनऊ अव्वल, जनपदीय न्यायालयों में जौनपुर ने मारी बाजी

02/09/2025
Silver brick

रामनगर से ‘रामनगरी’ लाई जाएगी चांदी की ईंट, माता सीता के लिए आएगी ये भेंट

13/12/2022
डॉ. एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह

नेशनल मेडिकल कमीशन नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना में लाएगा पारदर्शिता: पीएम मोदी

26/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version