• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्‍य द्वार पर छिड़कें ये चीजें, मां लक्ष्मी घर में करेगी प्रवेश

Writer D by Writer D
09/10/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Main Gate

Main Gate

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वास्‍तु शास्‍त्र में घर के मुख्‍य द्वार (Main Door) को बहुत महत्‍व दिया गया है और ऐसा माना जाता है कि सुबह के वक्‍त घर मुख्‍य द्वार पर पॉजिटिव एनर्जी का भंडार होता है। धार्मिक मान्‍यता भी यह कहती है कि सुबह उठते घर के सभी खिड़की दरवाजे खोल देने चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में मां लक्ष्‍मी प्रवेश करती हैं।

वहीं वास्‍तु भी यह कहता है कि सुबह के वक्‍त घर सभी खिड़की दरवाजे (Door) खोल देने से आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवेश होता है और नेगेटिव एनर्जी का नाश होता है। इसके साथ ही वास्‍तु में यह भी बताया गया है कि स्‍नान के बाद मुख्‍य द्वार पर 3 चीजों का छिड़काव करने से आपके घर में मां लक्ष्‍मी का आगमन होता है और आप जल्‍द ही अमीर बन जाते हैं। आइए आपको बताते हैं कौन सी हैं ये 3 चीजें।

हल्‍दी के जल का छिड़काव

धार्मिक मान्‍यताओं में हल्‍दी को बहुत ही शुभ माना गया है और पानी में मिलाकर इसे सुबह मुख्‍य द्वार पर जरूर छिड़कें। ऐसा करने से आपके घर में शुभता बढ़ती है और मां लक्ष्‍मी भी आपके घर की ओर आकर्षित होती हैं। सुबह की पूजा के वक्‍त तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें एक चुटकी हल्‍दी डाल लें। पूजा समाप्‍त होने के बाद इस जल को लाकर मुख्‍य द्वार पर छिड़क दें। ऐसा करने से आपके घर में आस-पास पॉजिटिव एनर्जी बढ़ेगी और आपके घर में भी कभी किसी चीज की कमी नहीं होगी।

गंगाजल का छिड़काव

गंगाजल को धार्मिक मान्‍यताओं में पवित्र जल यानी कि सबसे पवित्र जल माना गया है। कहते हैं कि गंगाजल में हर प्रकार की नकारात्‍मकता को दूर करने की शक्ति होती है। रोजाना घर के मुख्‍य द्वार पर कुछ बूंद गंगाजल की जरूर छिड़कें। ऐसा करने से आपको आत्मिक शांति मिलेगी और आपका तनाव दूर होगा। साथ ही हर प्रकार की नकारात्‍मकता आपके घर से दूर भाग जाएगी।

नमक के पानी का छिड़काव

वास्‍तु में नमक को भी बहुत खास माना गया है। नमक के पानी का पोंछा कई लोग अपने घर में रोजाना लगवाते हैं। इसके अलावा यदि आप रोजाना पानी में नमक मिलाकर मुख्‍य द्वार पर छिड़केंगे तो हर प्रकार के बैक्‍टीरिया का नाश होगा। साथ ही किसी भी प्रकार की भी नकारात्‍मक ऊर्जा आपके घर में प्रवेश नहीं कर पाएगी। नमक के पानी का छिड़काव करने से हर प्रकार के रोग और दोष आपके घर से कोसों दूर रहेंगे।

Tags: AstrologyAstrology tipsmain gatevastu shastraVastu Tips
Previous Post

आमजन को जमीन से जुडे़ प्रकरणों में मिले त्वरित न्याय : भजनलाल

Next Post

करवा चौथ के दिन चेहरे को दें इंसटेंट निखार, ऐसे बनाएं फेस पैक

Writer D

Writer D

Related Posts

Marriage
Main Slider

पति के लिए वरदान होती है ‘ऐसी’ पत्नियां, जानें वो खास गुण

01/04/2026
Chaitra Purnima
धर्म

चैत्र पूर्णिमा के दिन करें इन चीजों का दान, घर में होगा सुख समृद्धि का वास

01/04/2026
1098 Child Helpline
Main Slider

योगी सरकार में 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन से 2.31 लाख से अधिक बच्चों को मिली सहायता

31/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

31/03/2026
CM Dhami
Main Slider

‘SHE for STEM’ कार्यक्रम से सशक्त होंगी बेटियाँ, विज्ञान-तकनीक से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड- मुख्यमंत्री

31/03/2026
Next Post
Multani Mitti

करवा चौथ के दिन चेहरे को दें इंसटेंट निखार, ऐसे बनाएं फेस पैक

यह भी पढ़ें

Martyr Dharamdev Kumar

नक्सली हमले में शहीद धर्मदेव कुमार पंचतत्व में विलीन, नम आँखों से पिता ने दी मुखाग्नि

06/04/2021
MS Dhoni with CSK Team

धोनी सहित अन्य खिलाड़ी ऊएई के लिए रवाना हुए, सोशलमीडिया पर शेयर की तस्वीर

21/08/2020
Air Pollution

दिवाली से पहले हांफने लगी दिल्ली, ‘जहरीली’ हवा में सांस लेना हुआ दूभर

24/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version