• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लाल पोटली के सहारे सपा की डूबती नौका नहीं बचेगी : राजनाथ

Writer D by Writer D
02/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, पीलीभीत, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पीलीभीत। देश के रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने बुधवार को पीलीभीत में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

राजनाथ सिंह ने कहा कि जब भी कांग्रेस की सरकार आई, उस पर हमेशा भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे। यहां तक ​​कि उसके कुछ मंत्री भी भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए, लेकिन हमारी सरकार में हमारे किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने की हिम्मत कोई नहीं कर सकता।

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखते हैं- राजनाथ सिंह

पीलीभीत में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने वही किया है, जो हमने कहा है। चाहे वह धारा 370 हो या राम मंदिर। हम न केवल विकास करते हैं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी जीवित रखते हैं। आज हमारी अर्थव्यवस्था का आकार 3 ट्रिलियन से अधिक है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भाषण की प्रमुख बातें

>> हम नए भारत के साथ साथ नए उत्तर प्रदेश का भी निर्माण करना चाहते हैं।

>> समाजवादी पार्टी की नाव डूब रही है। अब उनको तिनके का सहारा चाहिए। लाल पोटली के सहारे डूबती नौका नहीं बचेगी।

>> सपा से पूछो कितने मेडिकल कॉलेज उन्होंने खोले थे। अब भाजपा की सरकार ने 59 ज़िलों में निर्माण शुरू किया है।

>> आपने भाजपा को भी काम करते देखा है और समाजवादी पार्टी को भी काम करते देखा है। वे कितने सुधारवादी हैं इसका पता इसी बात से चलता है कि जब मैं शिक्षा मंत्री था तो नकल के खिलाफ कानून बना, मगर सपा सरकार ने आते ही कानून समाप्त कर दिया और नकल लेने की खुली छूट दे दी।

>> हम विकास भी करते हैं और देश की विरासत भी सम्भालते हैं। जो देश अपनी विरासत से कट जाता है, उसकी हालात कटी पतंग जैसी हो जाती है। हम अपने देश को कटी पतंग नहीं बनने देंगे।

यूपी में 7 चरणों में होगा चुनाव

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 सात चरणों में सम्पन्न होगा। पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी, दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी, तीसरे चरण के लिए 20 फरवरी, चौथे चरण के लिए 23 फरवरी, पांचवें चरण के लिए 27 फरवरी, छठे चरण के लिए 3 मार्च और सातवें चरण के लिए 7 मार्च को वोटिंग होगी। मतगणना 10 मार्च को होगी।

Tags: Election 2022elections 2022Lucknow NewsUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

10वीं पास वालों के लिए सुनहरा मौका, पुलिस विभाग में निकली बंपर भर्तियां

Next Post

सरकारी शिक्षकों के पदों पर नौकरी की भरमार, मिलेगी इतनी सैलरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Sugar
फैशन/शैली

अब चीनी नहीं आज़माएं ये, स्वाद और हेल्थ दोनों होंगे बेहतर

06/05/2026
Vat Savitri Vrat
Main Slider

इस दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

06/05/2026
फैशन/शैली

ये पैक ऑइली स्किन पर लाएगा जादुई निखार

06/05/2026
garden
Main Slider

पौधों को कीड़े-मकोड़ों से बचाता है ये पाउ़डर, ऐेसे करें इस्तेमाल

06/05/2026
AK Sharma
Main Slider

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

05/05/2026
Next Post
Bihar Teacher

सरकारी शिक्षकों के पदों पर नौकरी की भरमार, मिलेगी इतनी सैलरी

यह भी पढ़ें

RRB NTPC

अगले साल इन महीनों में होगी रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा

03/12/2020
bird flu alert in zoo

यूपी में बर्ड फ्लू अलर्ट जारी, चिड़ियाघरों में किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

09/01/2021
Onion-Cheese Sandwich

नाश्ते में बनाएं चीज़ सैंडविच, बच्चों को बन जाएगा फ़ेवरट

20/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version