• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चले भी गए तो फर्क नहीं पड़ेगा… आजम खान को लेकर सपा के मुस्लिम नेता का बड़ा बयान

Writer D by Writer D
24/09/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
ST Hasan

ST Hasan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। 23 महीने बाद सीतापुर जेल से बाहर आने के बाद सपा के कद्दावर नेता आजम खान (Azam Khan) की पार्टी बदलने की अटकलें बहुत ज़ोरों पर हैं। आजम खान के बसपा या किसी अन्य दल में शामिल होने की चर्चा है। लेकिन, सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव का कहना है कि आज़म किसी और दल में शामिल नहीं हो रहे। वह सपा में ही रहेंगे। इस बीच पार्टी नेता और मुरादाबाद के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन (ST Hasan) का बड़ा बयान सामने आया है। हसन का दावा है कि आज़म खान चले भी गए तो कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है, क्योंकि मुसलमान अखिलेश यादव के साथ है।

दरअसल, एसटी हसन (ST Hasan) को आजम खान का विरोधी माना जाता है, क्योंकि कथित तौर पर हसन का 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट कटवाने के पीछे आजम का ही हाथ था। हसन से जब आजम खान के बसपा में जाने की संभावनाओं को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर आजम सपा छोड़कर चले भी गए तो मुसलमानों वोट नहीं बंटेगा, क्योंकि यूपी के मुसलमान अखिलेश यादव के साथ हैं।

हसन (ST Hasan) ने कहा, “आज उत्तर प्रदेश का मुसलमान मुलायम सिंह और अखिलेश यादव से जुड़ा हुआ है। पिछले चुनाव में भी आपने नतीजों को देखा होगा। थोड़ा-बहुत जाहिर है पड़ेगा, बड़े नेता हैं, लेकिन बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।”

आजम के जाने के बाद मुस्लिम वोट छिटकने की आशंका को नकारते हुए उन्होंने कहा, “बिल्कुल नहीं। इस वक्त मुसलमान बहुत बुरे हालात से गुजर रहा है। मुसलमान की प्राथमिकता यही है कि भाजपा को कैसे हराएं। भाजपा को सिर्फ सपा ही हरा सकती है और कोई पार्टी नहीं हरा सकती है।”

आजम खान से रिश्तों में कड़वाहट पर हसन (ST Hasan) ने कहा, “वो बहुत बड़े नेता हैं। मुझ जैसे तो उन्होंने बहुत बना दिए। सपा की बुनियाद में उनकी मेहनत लगी है। आपको सबको मालूम है जो मेरे साथ हुआ था। बगैर खता के मुझे सजा मिली। अब मेरा दिल नहीं चाहता वहां जाने के लिए। ये तो वक्त ही बताएंगे, मिलने जाऊंगा या नहीं जाऊंगा। उनका हुक्म होगा तो जरूर जाऊंगा।”

Tags: azam khanst hasan
Previous Post

गलत तरीके से छूते थे… श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट में ‘स्वामी’ की गंदी क्लास

Next Post

टीचर ने कार्यालय में घुसकर बीएसए को बेल्ट से पीटा, शिक्षा विभाग में हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Shani Dev
Main Slider

शनि के मार्गी होते ही बदलेगा भाग्य, 4 राशियों के अटके काम पकड़ेंगे रफ्तार

04/09/2026
Shukra Dev
Main Slider

शुक्र की चाल से बदलेगा भाग्य, कन्या में प्रवेश के बाद 7 राशियों को मिलेगा लाभ

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी व्रत में न करें ये गलतियां, जानें क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर

04/09/2026
Makhan-Misri Bhog
Main Slider

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग, घी से ऐसे करें झटपट तैयार

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Next Post
Teacher Brijendra Kumar Verma beat the BSA with a belt.

टीचर ने कार्यालय में घुसकर बीएसए को बेल्ट से पीटा, शिक्षा विभाग में हड़कंप

यह भी पढ़ें

CM Dhami

धामी सरकार ने विकास कार्यों के लिए ₹51 करोड़ मंजूर

20/07/2026
chanda kochhar

ICICI बैंक की पू्र्व CEO चंदा कोचर की बढ़ी मुश्किलें, 64 करोड़ की घूस मामले में दोषी करार

22/07/2025
Ram Jyoti

रामोत्सव 2024: घर-आंगन और मकान-दुकान में जली ‘राम ज्योति’

22/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version