तमिलनाडु के करूर में एक्टर से नेता बने विजय (Vijay) की रैली में भगदड़ जैसी स्थिति की वजह से कई बच्चों सहित कम से कम 31 लोगों की मारे जाने की खबर है। इसमें हादसे में बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि 29 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया था। दावा किया जा रहा है कि टीवीके प्रमुख विजय (Vijay) की करूर रैली में भगदड़ जैसी स्थिति में घायल हुए और बेहोश होने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे के बाद राज्य के मंत्री, शीर्ष प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी करूर पहुंच गए हैं।
#WATCH | Tamil Nadu: A large number of people attended the campaign of TVK (Tamilaga Vettri Kazhagam) chief and actor Vijay in Karur
A stampede-like situation reportedly occurred here. Several people fainted and were taken to a nearby hospital. More details are awaited.… pic.twitter.com/4f2Gyrp0v5
— ANI (@ANI) September 27, 2025
तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के प्रमुख और अभिनेता-राजनेता विजय (Vijay) की अगुवाई में आज शनिवार को आयोजित एक रैली में भगदड़ जैसी स्थिति देखी गई और कुछ बच्चों सहित कई लोग बेहोश हो गए। विजय जब जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तब भीड़ लगातार बढ़ती गई और बेकाबू हो गई। इस बीच भीड़ की वजह से पार्टी के कई कार्यकर्ताओं और कुछ बच्चों सहित कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े।
लोगों के बेहोश होते देख कई कार्यकर्ताओं ने वहां पर शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर विजय (Vijay) ने ध्यान दिया और अपना भाषण रोककर खासतौर से तैयार की गई प्रचार बस के ऊपर से पानी की बोतलें फेंकनी शुरू कर दी।
हालांकि भारी भीड़ की वजह से एंबुलेंस को घटनास्थल तक पहुंचने के लिए रास्ते से गुजरने में काफी मशक्कत भी करनी पड़ी। बेहोश लोगों को एंबुलेंस के जरिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया और उनमें से कुछ कथित तौर पर अपनी जान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। विजय ने बेकाबू होती स्थिति को समझा और अपना भाषण छोटा करते हुए पहले ही खत्म कर दिया।
इस बीच मुख्यमंत्री स्टालिन ने करूर में हुए हादसे के बाद आम जनता से डॉक्टरों और पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने शीर्ष पुलिस अधिकारियों को करूर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री स्टालिन के कल रविवार को करूर जाने की उम्मीद है।









