Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कांग्रेस मैराथन में मची भगदड, कई छात्राएं दबी

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में कांग्रेस की मैराथन में भगदड़ मच गई। इस दौरान कई छात्राएं दब गईं। बच्चियों के जूते चप्पल भी सड़क पर बिखर गए।

उधर, कांग्रेस नेता और पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए बेतुका बयान दे दिया। उन्होंने कहा, वैष्णो देवी में जब भगदड़ मच सकती है, तो यहां क्यों नहीं।

सुप्रिया ऐरन ने कहा, जब वैष्णो देवी में भगदड़ मच सकती है। फिर ये तो बच्चियां हैं, ये इंसानी फितरत होती है। लेकिन मैं मीडियाकर्मियों से इसके लिए माफी मांगती हूं। ये साजिश भी हो सकती है। कांग्रेस के बढ़ते जनाधार की वजह से इस तरह की साजिश भी की जा सकती है।

मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, 40 हजार के जाली नोट बरामद

इस मैराथन के वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें देखा जा सकता है कि काफी अधिक संख्या में छात्राएं इस मैराथन में हिस्सा ले रही थीं। तभी दौड़ते वक्त कुछ छात्राएं गिर जाती हैं। इसके बाद उनसे टकराकर के कई छात्राएं उनके ऊपर गिर जाती हैं। इसके बाद आयोजनकर्ता छात्राओं की मदद से बच्चियों को उठाते हैं। बताया जा रहा है कि कुछ छात्राओं को हल्की चोटें भी आई हैं।

Exit mobile version