• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवपाल के एक और करीबी ने दिया झटका, प्रसपा को छोड़ थामा भाजपा का दामन

Writer D by Writer D
07/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
raghuraj shakya

raghuraj shakya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले सपा-प्रसपा गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। शिवपाल सिंह यादव (Shivpal) की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Praspa) के प्रदेश उपाध्यक्ष (State Vice President) एवं सपा से इटावा के पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य (Raghuraj Singh Shakya) ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली।

शाक्य (Raghuraj Singh Shakya) विधायक भी रहे हैं और सपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस मौके पर अन्य दलों के नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ज्वाइनिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने शाक्य एवं उनके समर्थकों, अन्य नेताओं और पूर्व अधिकारियों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। मौर्य ने कहा कि हम पहले से ही कहते रहे हैं कि 2022 में 2017 दोहराएंगे। वह स्पष्ट स्थिति सबके सामने दिख रही है। जो अखिलेश यादव एंड कम्पनी दावा कर रही थी कि हम 400 से अधिक सीटें जीत रहे हैं, अब उनके मुंह से वह 400 शब्द निकलता दखाई नहीं दे रहा है। वह डरे हुए हैं। घबड़ाए हुए हैं। उनके होस उड़ गए हैं। अखिलेश प्रदेश के युवाओं के बारे ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं जिसे वे मंच से नहीं दोहरा सकते। इसके लिए अखिलेश को माफी मांगनी चाहिए।

शिवपाल को झटका, प्रसपा जिला कार्यकारिणी का सामूहिक इस्तीफा

मौर्य ने कहा कि भाजपा विकास और सुशासन के मुद्दे पर उप्र की 24 करोड़ जनता की गारंटी लेती है। समाज के सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार के साढ़े सात साल कांग्रेस के छह दशक पर भारी है। उप्र में पांच साल योगी सरकार के सपा-बसपा के 15 साल पर भारी है।

इस मौके पर जिन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, उनमें पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, पत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सीमा शाक्य, प्रदेश महासचिव प्रसपा मुरारी गुप्ता, प्रसपा के जिला महासचिव राजेंद्र कुशवाहा, प्रदेश सचिव राजू कुशवाहा, राजनारायण बघेल, शिवपाल सिंह शाक्य, बादशाह राजपूत, सर्वेश चौहान, वीरेंद्र संखवार, गौरव शाक्य, वीटू यादव, विनोद कुशवाहा, सुमित शाक्य, तेजपाल राजपूत, नितिन गुप्ता, चंद्रपाल सिंह राजावत शामिल हैं। प्रयागराज जिले के बार्रा विधानसभा सीट से बसपा से चार बार विधायक रहे रामसेवक पटेल सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। सरदार वल्लभभाई पटेल कुर्मी महासभा सेवा संस्थान के अध्यक्ष भी हैं। इनके साथ में जिला सचिव सपा पवन सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामराज पटेल, सपा के जिला सचिव पवन सिंह, जिला सचिव सुरेंद्र, सपा नेता श्याम कृष्ण पटेल ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

शिवपाल यादव के करीबी ने छोड़ा प्रसपा का साथ, आज थामेंगे बीजेपी का दामन

इसके अलावा सेवानिवृत्त जज जय मंगल शर्मा ने भाजपा का दामन थामा है। इनके साथ राजीव पांडे, अवनीश कुमार मिश्रा, मनीष उपाध्याय, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, प्रखर शुक्ला, एसएन गोस्वामी, एसके शर्मा, सुधा वर्मा, एसबी जनार्दन, योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव, जीत प्रकाश शुक्ला, संतोष कुमार उपाध्याय भी भाजपा में शामिल हुए। सेवानिवृत्त विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग उत्तर प्रदेश शासन अरुण कुमार दुबे, गोंडा के जिला पंचायत सदस्य शांत भूषण मणि त्रिपाठी ‘मनोज तिवारी’, चांद मोहम्मद चंदू, अविनाश अग्रवाल टांडे, अमर कुमार, उत्तम चंद्र गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी से बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने की भेंट

Next Post

जयशंकर ने श्रीलंका के विदेश मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

28/05/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Dhami and Mahendra Bhatt felicitated Nitin Nabeen
Main Slider

देवभूमि पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सीएम धामी व महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Next Post
jaishankar

जयशंकर ने श्रीलंका के विदेश मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा

यह भी पढ़ें

oxygen express

तीन टैंकरों में 55 टन ऑक्सीजन के साथ लखनऊ पहुंची एक्सप्रेस

28/04/2021
blackhead

ब्लैकहेड्स से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय

19/07/2025
Gang Rape

बरेली : बालिका के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

04/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version