• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर में दशानन रावण की प्रतिमा स्थापित की जाए, पीएम मोदी को लिखा पत्र

Desk by Desk
22/01/2021
in Main Slider, अयोध्या, ख़ास खबर, धर्म, नई दिल्ली, मथुरा, राजनीति, राष्ट्रीय
0
राम मंदिर में दशानन रावण की प्रतिमा स्थापित की जाए

राम मंदिर में दशानन रावण की प्रतिमा स्थापित की जाए

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। भारत में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ही नहीं इस देश में रावण को पूजने वाले लोग भी हैं। उनकी संस्था भी है जिसका नाम लंकेश भक्त मंडल है । इस संस्था ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिख अयोध्या में बनाए जा रहे भगवान श्री राम के भव्य मंदिर में दशानन की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है।

लंकेश भक्त मंडल के अध्यक्ष ओमवीर सारस्वत ने मंडल की बुधवार को हुई बैठक में लिये गए निर्णय की जानकारी देते हुए आज कहा कि इसी प्रकार का एक पत्र श्री राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष को भी लिखा गया है। उन्होंने कहा कि लंकेश भक्त मंडल की ओर से भव्य प्रतिमा लगाए जाने के लिए भी अलग से दान दिया जाएगा।

भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में हर जगह और बराबर असफल : राहुल गांधी

सारस्वत ने बताया कि लंका पर विजय प्राप्त करने से पूर्व भगवान श्री राम ने सेतुबंध रामेश्वरम के निर्माण के पूर्व महाराज दशानन से भगवान महादेव की पूजा कराई थी। उस समय भगवान श्री राम की ओर से जामवंत लंका गए थे उन्होंने श्रीराम की ओर से लंकेश को आचार्य बनाने का निमंत्रण दिया था ,जिसे लंकेश ने स्वीकार कर लिया था और रावण ने मां जानकी को साथ लाकर श्रीराम से पूजा ही नही कराई थी बल्कि भगवान श्रीराम को लंका पर विजय प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया था।

उनका कहना था कि जिस समय दशानन युद्ध भूमि में अपना शरीर त्याग कर विष्णु लोक को जा रहे थे।उस समय भगवान श्री राम ने अपने छोटे भाई लक्ष्मण को राजनीति की शिक्षा ग्रहण करने के लिए उनकेे पास भेजा था। भगवान श्रीराम ने भी दशानन को प्रकांड विद्वान माना था और उसी कारण से उनको अपना आचार्य बनाया था।

लंकेश भक्त मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से इस आशय का प्रस्ताव पारित होने और प्रधानमंत्री व श्री राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष को भेजे गए पत्र का विवरण सारस्वत ने विस्तार से दिया और कहा कि अयोध्या धाम में भगवान श्री राम के बनाए जा रहे अदभुत मंदिर में अब भगवान श्री राम के साथ साथ आचार्य दशानन की भी उसी तरह से भव्य प्रतिमा लगनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि सभी लंकेश भक्त राम मंदिर निर्माण में अपना दान देने के साथ-साथ लंकेश की भव्य प्रतिमा के लिए भी दान देंगे।

Tags: pm modiRAM TEMPLERavanaStatue of Dashanan Ravanaभगवान श्रीरामभारत में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवानराम मंदिर में दशानन रावण की प्रतिमा स्थापित की जाएरावणलंकेश भक्त मंडल
Previous Post

केंद्र सरकार के साथ किसान यूनियनों के बीच 11वें दौर की वार्ता शुरू

Next Post

उमा भारती बोलीं- किसान जिद छोड़ें, सरकार भी समझे

Desk

Desk

Related Posts

Devshayani Ekadashi
Main Slider

देवशयनी एकादशी पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी को होंगी प्रसन्न

03/07/2025
Shoes
Main Slider

जूते पहनकर घर के अंदर जाएं या नहीं, यहां जानें क्या है सही

03/07/2025
Amarnath Yatra
धर्म

अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, जानें इसका महत्व

03/07/2025
Pradosh Vrat
Main Slider

आषाढ़ माह का आखिरी प्रदोष व्रत कब है, ऐसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न

03/07/2025
money
धर्म

इस दिशा में पैसे रखने की न करें भूल, उठाना पड़ेगा नुकसान

03/07/2025
Next Post

उमा भारती बोलीं- किसान जिद छोड़ें, सरकार भी समझे

यह भी पढ़ें

पश्चिमी यूपी में बारिश के साथ गिरे ओले Due to rain in the western UP

 पश्चिमी यूपी में बारिश के साथ कई जगहों पर गिरे ओले, बढ़ेगी ठिठुरन

12/12/2020
अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी

विपक्ष ‘झूठ के झाड’ से ‘सच का पहाड़’ छुपाने की कोशिश में कामयाब नहीं होगा : नक़वी

05/10/2020
अभिषेक बनर्जी abhishek banerjee

अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी को दी खुली चुनौती, अगर मैं वसूली का दोषी हूं तो सीधे फांसी दो

07/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version