• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नौकरी का झांसा देकर करोड़ो की ठगी करने वाला इनामी को STF ने किया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
10/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
fraudster arrested

fraudster arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ रूपये की ठगी करने वालाे गिरोह के एक सदस्य को आज लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर एसटीएफ की टीम ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 150 लोगों से दो करोड़ रूपये की ठगी करने वाले गिरोह के वांछित इनामी सदस्य देवेश सिंह को लखनऊ के आशियाना इलाके में पराग डेरी चौराहा से दिन में करीब सवा दो बजे गिरफ्तार कर लिया। यह ठग उन्नाव जिले का रहने वाला है।

उन्हेंने बताया कि गिरफ्तार अरोपी फतेहपुर कोतवाली में दर्ज ठगी के मामले में वांछित चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये के इनामी घोषित था। गिरफ्तारी से बचने के लिए ठग देवेश सिंह इधर-उधर छिपकर रह रहा था और आज वह किसी से मिलने लखनऊ आया था और सूचना मिलते ही एसटीएफ व थाना कोतवाली फतेहपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे पराग डेरी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।

प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त देवेश सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में आल इंडिया वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन एम्पलाई यूनियन में चुनाव लड़कर वह एम्पलाई यूनियन का महामंत्री बन गया। इसी बीच उसकी मुलाकात एस के पाण्डेय से हुई वह भी यूनियन में महामत्री थे, उन्होंने बताया कि हम लोग आसानी से पैसा कमा सकते है। जिसके लिए हमे लोगों को बताना होगा कि 1,50,000 से 2,00,000 रूपये जो भी जमा करेगा अदालत के माध्यम से उसे राज्य भडारण निगम में परमानेन्ट नियुक्ति मिल जायेगी। इसके बाद हम लोगों ने लगभग 1300 लोगों से 1,50,000 से डेढ़ से दो लाख रुपये जमा करा लिए। उसने लगभग 150 लोगों का रूपया जमा कराया था।

मुख्तार अंसारी के करीबी शकील पर कसा शिकंजा, खातों की डिटेल खंगालने में जुटी पुलिस

उन्होंने बताया कि इसके बाद एस के पाण्डेय ने कूटरचित नियुक्ति पत्र तैयार कर जिन लोगों से रुपये लिए गये थे उन्हें दे दिये, लेकिन जब वे लोग नियुक्ति पत्र लेकर भंडारण निगम पहुंचे तो पता चल गया कि यह नियुक्ति पत्र फर्जी है। जिस कारण क्षेत्रीय प्रबन्धक प्रयागराज राज्य भण्डारण निगम व अन्य लोगों ने प्रदेश के विभिन्न जिलो में कई मुकदमें पंजीकृत करा दिया, जिसके बाद कोतवाली फतेहपुर पुलिस ने एस के पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह इधर-उधर छिपता रहा।

प्रवक्ता ने बताया कि इस संगठित गिरोह द्वारा प्रदेश भर में लगभग 1300 लोगों से 20 करोड़ रूपये की ठगी की यी है। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार अभियुक्त को फतेहपुर कोतवाली में दाखिल करा दिया। आगे की कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

Tags: crime newsfraudster arrestedLucknow Newsup news
Previous Post

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सीएम योगी के किया हवाई दौरा, राशन सामग्री देकर लोगों से जाना हालचाल

Next Post

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ की वीडियो क्रान्फ्रेंसिंग

Writer D

Writer D

Related Posts

Laptop
Main Slider

लैपटॉप की स्क्रीन पर लग गए हैं स्क्रैच, इन ट्रिक्स से हटाएं

03/03/2026
Festival Economy
उत्तर प्रदेश

यूपी में ‘फेस्टिवल इकोनॉमी’ बनी आर्थिक इंजन

02/03/2026
Munj craft changed Rajni Bala's world
उत्तर प्रदेश

परंपरा से प्रगति तक: मूंज शिल्प ने बदली रजनी बाला की दुनिया

02/03/2026
Sewage
उत्तर प्रदेश

यूपी बना 85 फीसदी सीवेज का शोधन करने में सक्षम राज्य

02/03/2026
Holi Milan function organised in Haryana Assembly
Main Slider

बजट के बाद हरियाणा विधानसभा में होली मिलन समारोह का आयोजन

02/03/2026
Next Post
Chief Electoral Officer

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ की वीडियो क्रान्फ्रेंसिंग

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

‘हो सकता है हमारा नाम भी अमृत कर दिया जाए’, मुगल गार्डन पर बोले अखिलेश

31/01/2023
Hanuman Jayanti

हनुमान जन्मोत्सव पर करें इन मंत्रों का जाप, जीवन का हर संकट होगा दूर

29/03/2025
revolver

खेल-खेल में रिवाल्वर से चली गोली, 12 वर्षीय बालक घायल

06/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version