• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार की शुरुआत मजबूत, 200 अंक चढ़कर खुला सेंसेक्स

Writer D by Writer D
06/05/2021
in Main Slider, ख़ास खबर
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस सप्ताह का चौथा कारोबारी दिन भी भारतीय शेयर बाजार के लिए तेजी वाला बनता नजर आ रहा है। बाजार ने आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हरे निशान में की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 200.23 अंक की उछाल के साथ 48877.78 अंक के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 50.50 अंक की तेजी के साथ 14668.35 अंक के स्तर पर आज के कारोबार की शुरुआत की।

कारोबार की शुरुआत के साथ ही एक बार कल के सौदे का मुनाफा वसूलने वाले ट्रेडर्स ने जोरदार बिकवाली की, जिसकी वजह से पांच मिनट बाद ही सेंसेक्स में करीब 155 अंक की कमजोरी आई और वो फिसलकर 48690.23 अंक के स्तर पर आ गया। लेकिन सेंसेक्स के इस स्तर पर गिरने के बाद एक बार फिर खरीदारी तेज हुई, जिसके कारण पौने दस बजे के करीब सेंसेक्स एक बार फिर छलांग भरते हुए 48898.68 के स्तर पर आ गया।

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा, जानें अपने शहर के रेट

इस स्तर पर पहुंचने के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लगातार खरीद बिक्री का दौर चल रहा है, जिसके कारण सेंसेक्स में भी लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है। इस उतार चढ़ाव के बीच सुबह साढ़े दस बजे सेंसेक्स48693.85 अंक के स्तर पर पहुंच कर 16.30 अंक की मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।

इसी तरह एनएसई के निफ्टी ने भी आज उछाल के साथ कारोबार की शुरुआत की, लेकिन शुरुआती मिनटों में ही बिकवाली के दबाव में निफ्टी टूटकर 14617.85 अंक के स्तर पर आ गया। हालांकि उसके बाद शुरू हुई तेज लिवाली ने निफ्टी को मजबूती दी, जिससे निफ्टी कुलांचे भरता हुआ14697.45 अंक के स्तर पर आ गया। इस स्तर तक तेजी रहने के बाद अब लगातार हो रही खरीद बिक्री के कारण निफ्टी में भी उतार चढ़ाव वाली स्थिति बन गई है। सुबह साढ़े दस बजे निफ्टी14637.25 अंक के स्तर पर पहुंच कर कारोबार कर रहा था।

AIIMS व RML में शुरू हुए ‘तेजस’ ऑक्सीजन प्लांट्स, सिलेंडर पर निर्भरता होगी खत्म

जहां तक बाजार के कारोबार की बात है तो केंद्र सरकार की ओर से विनिवेश और मैनेजमेंट ट्रांसफर की सैद्धांतिक मंजूरी मिलने का असर आज भी आईडीबीआई बैंक के शेयर पर दिख रहा है। बैंक के शेयर आज कारोबार की शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सुबर साढ़े दस बजे तक बैंक के शेयर में 9 फीसदी का उछाल बना हुआ था।

सुबह साढ़े दस बजे सेंसेक्स के 12 शेयरों में मजबूती, जबकि 18 शेयरों में कमजोरी का रुझान था। बाजार को मेटल, ऑटो और फार्मा शेयरों का सपोर्ट मिल रहा है। वहीं सरकारी बैंकों और निफ्टी के आईटी इंडेक्स में गिरावट का रुझान है।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

चौधरी अजीत सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख, दी श्रद्धांजलि

Next Post

ऑक्सीजन की कमी के बारे में झूठे चेतावनी संदेश न दें अस्पताल : दिल्ली हाईकोर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnu Dev
Main Slider

सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

01/03/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन, ‘काशी कोतवाल’ के चरणों में झुकाया शीश

01/03/2026
Yogi Baba is equally dear to the 'pure mind'.
Main Slider

‘निश्छल मन’ को भी उतने ही प्रिय हैं योगी ‘बाबा’

01/03/2026
CM Yogi
Main Slider

शरारतन माहौल बिगाड़ने वाले उपद्रवियों पर कार्रवाई ऐसी हो, जो नजीर बने: मुख्यमंत्री योगी

01/03/2026
CM Dhami
Main Slider

होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान – मुख्यमंत्री धामी

01/03/2026
Next Post
Delhi High Court

ऑक्सीजन की कमी के बारे में झूठे चेतावनी संदेश न दें अस्पताल : दिल्ली हाईकोर्ट

यह भी पढ़ें

Murder

दो गुटों में हुए झगड़े में युवक की चाकू गोदकर हत्या

10/03/2023
bridge collapse

पुल टूटने से हवा में लटकी मेट्रो, 13 को मौत, 70 से अधिक लोग घायल

04/05/2021
Farmers

आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से किसानों को सशक्त बना रही योगी सरकार

05/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version