• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

करहल में केंद्रीय मंत्री के काफिले पर पथराव, बाल-बाल बचे एसपी बघेल

Writer D by Writer D
15/02/2022
in राजनीति, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, मैनपुरी
0
SP Baghel

SP Baghel

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मैनपुरी। करहल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर चुनाव (Election) मैदान में उतरे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल (SP Baghel) के काफिले पर पथराव का मामला सामने आया है। घटना करहल थाने के रहमतुल्लाहपुर गांव की बताई जा रही है।

करहल सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे एसपी सिंह बघेल के काफिले पर रहमतुल्लाहपुर गांव के सामने कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इस घटना में बघेल की गाड़ी का शीशा टूट गया है। हालांकि, एसपी सिंह बघेल बाल-बाल बच गए।

इस घटना के बाद बीजेपी ने सपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि करहल विधानसभा से बीजेपी के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के काफिले पर हमला यह दर्शाता है कि वहां से सपा के प्रत्याशी अखिलेश यादव हार की कगार पर खड़े हैं। उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव में जीत जनता के आशीर्वाद के बल पर मिलती है, गुंडों के आतंक के बल पर नहीं।

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी इस घटना को लेकर ट्वीट किया है। केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा है कि मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के काफिले पर सपाई गुंडों की ओर से हमला किया जाना उनका असली चरित्र दिखाता है। उन्होंने कहा कि अभी कल ही बीजेपी सांसद गीता शाक्य पर भी हमला किया गया था। दोनों घटनाओं के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि करहल विधानसभा सीट सूबे की हॉट सीटों में से एक है। समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाने वाली इस विधासभा सीट से सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद चुनाव मैदान में हैं। बता दें कि करहल विधानसभा सीट के लिए यूपी चुनाव के तीसरे चरण में 20 फरवरी को वोट डाले जाने हैं।

Tags: Election 2022elections 2022SP BaghelUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

सुधा द्विवेदी के लिए मनोज द्विवेदी ने ग्रामसभाएं कर मांगा वोट

Next Post

चोरी की घटना में दो चोर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Ayodhya Police
Main Slider

राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण की तैयारी, इस खास ड्रेस में दिखेगी UP पुलिस

20/11/2025
Ghosi SP MLA Sudhakar Singh passes away
Main Slider

घोसी से सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि

20/11/2025
Nitish Kumar became the CM of Bihar for the 10th time
Main Slider

मैं नीतीश कुमार शपथ लेता हूं… 10वीं बार बने बिहार के CM

20/11/2025
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने मेरठ, कानपुर और मथुरा-वृंदावन की विकास कार्ययोजना की समीक्षा की

19/11/2025
Solar City
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री के निर्देशन में ध्वजारोहण से पहले स्मार्ट सिटी में बदल रही अयोध्या

19/11/2025
Next Post
thieves arrested

चोरी की घटना में दो चोर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

SSC-CGL

SSC ने निकाली 24000 वैकेंसी, फटाफट करें अप्लाई

28/10/2022
modi-rahul

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- हैप्पी बर्थडे मोदी जी

17/09/2021
vote

100 वर्षीय ‘दादा’ ने किया मतदान, लोगों से की मतदान करने की अपील

10/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version