Scorpio N को टक्कर देने वाली इस SUV पर 1 लाख का डिस्काउंट, सेफ्टी भी है बेस्ट
Tata Motors की पॉपुलर एसयूवी Tata Safari को खरीदने का प्लान करने वाले ग्राहकों के पास इस गाड़ी को बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदने का बढ़िया मौका है. Mahindra Scorpio N को टक्कर देने वाली इस कार पर 1 लाख तक की बचत कर सकते…
Tata Motors की पॉपुलर एसयूवी Tata Safari को खरीदने का प्लान करने वाले ग्राहकों के पास इस गाड़ी को बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदने का बढ़िया मौका है. Mahindra Scorpio N को टक्कर देने वाली इस कार पर 1 लाख तक की बचत कर सकते हैं. ये गाड़ी प्रीमियम फीचर्स और मजबूत सेफ्टी के साथ आती है.
2024 और 2025 मॉडल्स पर कितना डिस्काउंट?
Rushlane के मुताबिक, टाटा सफारी के डीजल ( 2024 मॉडल, सभी वेरिएंट्स) पर 75 हजार तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है, इसके अलावा 25 हजार रुपए तक का स्क्रैप बोनस दिया जा रहा है. इसका मतलब ये है कि टाटा सफारी खरीदते वक्त आप 1 लाख तक की बचत कर सकते हैं. टाटा सफारी के 2025 डीजल ऑप्शन के साथ सभी नए वेरिएंट्स पर 25 हजार का कैश और 50 हजार का स्क्रैप बोनस दिया जा रहा है, इसका मतलब 75 हजार तक की बचत का बढ़िया मौका है.
Tata Safari Price in India
टाटा मोटर्स की इस एसयूवी के बेस वेरिएंट की कीमत 14 लाख 66 हजार (एक्स शोरूम) है. अगर कोई व्यक्ति इस कार का टॉप वेरिएंट लेता है तो 25 लाख 96 हजार रुपए (एक्स शोरूम) खर्च करने पड़ते हैं.
Mahindra Scorpio N Price in India
महिंद्रा की इस एसयूवी के बेस वेरिएंट की कीमत 13 लाख 20 हजार रुपए (एक्स शोरूम) है, अगर आप टॉप वेरिएंट खरीदते हैं तो 23 लाख 98 हजार रुपए (एक्स शोरूम) खर्च करने पड़ेंगे. Cartoq के मुताबिक, स्कोर्पियो एन पर दिसंबर में 1.20 लाख तक का डिस्काउंट मिल रहा है.
Tata Safari Safety Features
इस एसयूवी में 7 एयरबैग्स, ESP, ABS के साथ EBD, TPMS, हिल होल्ड/डिसेंट कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, क्रैश अलर्ट सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर्स और ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. BNCAP क्रैश टेस्ट में इस गाड़ी ने लोहालाट मजबूती का सबूत दिया, क्रैश टेस्ट में इस एसयूवी को 5 स्टार रेटिंग मिली है.
ध्यान दें: टाटा मोटर्स की इस एसयूवी पर मिल रहे ऑफर्स अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकते हैं, ज्यादा जानकारी के लिए नजदीकी टाटा मोटर्स के डीलर से संपर्क करें.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
