24 घण्टे ऑनलाइन

महाकुम्भ में आए 10,000 मरीजों का अब तक उपचार

महाकुम्भनगर: महाकुम्भ (Maha Kumbh) में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महाकुम्भ के कोने कोने में श्रद्धालुओं को बेहतरीन उपचार की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा…

24GhanteOnline
January 4, 2025
2 min read

महाकुम्भनगर: महाकुम्भ (Maha Kumbh) में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महाकुम्भ के कोने कोने में श्रद्धालुओं को बेहतरीन उपचार की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। महाकुम्भ में सेंट्रल हॉस्पिटल के चिकित्सक पूरे उत्साह से मरीजों की देखभाल में लगे हैं। अभी तक 10 हजार से भी अधिक मरीजों का उपचार किया जा चुका है।

सेंट्रल की तरह सब सेंट्रल हॉस्पिटल में भी मरीजों की देखरेख शुरू


महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेला के नोडल चिकित्सा स्थापना डॉक्टर गौरव दुबे ने बताया कि सीएम योगी के निर्देश पर महाकुम्भ के कोने कोने में श्रद्धालुओं को बेहतर उपचार की व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में सेंट्रल हॉस्पिटल की ही तरह अरैल स्थित सेक्टर 24 में एक सब सेंट्रल हॉस्पिटल भी पूरी क्षमता से शुरू कर दिया गया है। यहां भी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती कर दी गई है। जिन्होंने देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं का विधिवत उपचार भी शुरू कर दिया है।

स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती


25 बेड वाला अरैल स्थित यह सब सेंट्रल हॉस्पिटल हाईटेक सुविधाओं से लैस है। यहां सेंट्रल हॉस्पिटल की ही तरह से मरीजों को उपचार की सुविधा मिलेगी। यहां पर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती भी कर दी गई है। सबसे खास बात यह है कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि महाकुम्भ के कोने कोने में श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। डॉक्टर गौरव दुबे ने बताया कि महाकुम्भ में एक एक श्रद्धालु के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा रहा है। महाकुम्भनगर में यहां सेंट्रल हॉस्पिटल में सिर्फ साल के पहले ही दिन 900 मरीजों की ओपीडी की गई।

सेंट्रल हॉस्पिटल में कुम्भ और गंगा के बाद जमुना प्रसाद ने लिया जन्म


महाकुम्भनगर के सेंट्रल हॉस्पिटल में देश से ही नहीं विदेश से भी लोग स्वास्थ्य लाभ के लिए पहुंचने लगे हैं। यहां कुम्भ और गंगा के बाद जमुना प्रसाद ने भी जन्म ले लिया है। चिकित्सकों के अनुसार फतेहपुर निवासी दंपति सेंट्रल हॉस्पिटल पहुंचे थे, जिन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है।

दंपति अजय कुमार और पूजा ने इसे महाकुम्भ का आशीर्वाद मानते हुए जमुना प्रसाद नाम दिया है। डॉक्टर गौरव दुबे ने बताया कि डॉक्टर जैस्मिन और सिस्टर इंचार्ज रामा ने यह सफल डिलीवरी कराई है। बच्चे का वजन 2.3 किलोग्राम है। चिकित्सकों के अनुसार बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…