24 घण्टे ऑनलाइन

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

24GhanteOnline
March 18, 2025
4 min read

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का धन्यवाद किया। पीएम मोदी ने कहा कि यूपी खासतौर से प्रयागराज की जनता का विशेष धन्यवाद। आम लोगों के सहयोग से महाकुंभ सफल हुआ। दुनिया को महाकुंभ ने विराट स्वरूप दिखाया। समाज के सभी कर्मयोगियों का धन्यवाद।

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि महाकुंभ की सफलता में अनेक लोगों का योगदान रहा। महाकुंभ सिर्फ एक आयोजन नहीं, यह जनता जनार्दन के संकल्पों और श्रद्धा की प्रेरणा है। जैसे गंगा को लाने के लिए भगीरथ प्रयास लगे, वैसे ही महाकुंभ भी सबके प्रयासों का प्रतीक है।

पीएम (PM Modi) ने कहा, ‘पिछले वर्ष अयोध्या के राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हमने महसूस किया था कि कैसे देश तैयार हो रहा है, महाकुंभ ने इसे और दृढ़ किया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ एक ऐसा अहम पड़ाव है जिसमें जागरूक होते देश का प्रतिबिंब नज़र आता है। भारत में महाकुंभ का उत्साह दिखा। सुविधा और असुविधा की चिंता से ऊपर उठते हुए कोटि कोटि श्रद्धालु जुटे, यह हमारी ताक़त है। जब महाकुंभ के पवित्र जल को मॉरीशस के गंगा तालाब में अर्पित किया गया तो श्रद्धा और उत्सव का माहौल देखने लायक था।’

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि महाकुंभ से अनेक अमृत निकले हैं, एकता का अमृत इसका बहुत पवित्र प्रसाद है। महाकुंभ ऐसा आयोजन रहा जिसमें देश के हर क्षेत्र से, हर कोने से आए लोग एक हो गए और अहम् त्याग कर वयम् के भाव से प्रयागराज में जुटे। महाकुंभ में छोटे-बड़े का कोई भेद नहीं था, यह दिखाता है कि एकता का अद्भुत तत्व हमारे अंदर रचा बसा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि महाकुंभ का महाप्रयास सफल हुआ। महाकुंभ में राष्ट्रीय चेतना के दर्शन हुए और महाकुंभ के उत्साह-उमंग को महसूस किया। देश की सामूहिक चेतना का नतीजा महाकुंभ के दौरान देखने को मिला। युवा पीढ़ी भी पूरे भाव से महाकुंभ से जुड़ी। महाकुंभ पर सवाल उठाने वालों को जवाब मिला है। देश के कोने-कोने में आध्यात्मिक चेतना उभरी है।

ED दफ्तर पहुंचे राबड़ी के और तेजप्रताप यादव, लैंड फॉर जॉब स्कैम में पूछताछ


पीएम मोदी ने मॉरिशस यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां के गंगा तालाब में त्रिवेणी का पवित्र जल डाला। पीएम मोदी ने कहा कि महाकुंभ से एकता का अमृत निकला है। अनेकता में एकता हमारी बहुत बड़ी ताकत है। इसी विशेषता को हम निरंतर समृद्ध करते रहें, ये हमारा दायित्व है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि महाकुंभ से प्रेरणा लेते हुए हमें नदी उत्सव की परंपरा को नया विस्तार देना होगा, हमें इस बारे में जरूर सोचना चाहिए जिससे वर्तमान पीढ़ी को पानी का महत्व समझ में आएगा और नदियों की साफ-सफाई के साथ-साथ नदियों की रक्षा भी होगी।

विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला


विपक्ष ने सोमवार को रेल मंत्रालय की आलोचना करते हुए कहा कि इंस्टाग्राम रील बनाने से इस सार्वजनिक क्षेत्र के दिग्गज को कोई मदद नहीं मिलेगी, जो सरकार के कथित कुप्रबंधन के कारण वेंटिलेटर पर है। तृणमूल कांग्रेस सांसद शताब्दी रॉय ने कहा कि रेल दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों को किसी भी तरह के मुआवजे से वापस नहीं लाया जा सकता। उन्होंने कहा कि टिकट रद्द करने पर शुल्क लगाना यात्रियों के लिए अत्याचार है।

इस बीच, कांग्रेस और तृणमूल सहित विपक्षी दलों ने कई डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र जारी करने और परिसीमन में चुनाव आयोग की चूक पर चर्चा की मांग को अस्वीकार कर दिए जाने पर राज्यसभा से वाकआउट किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…

लोक कला और लोक कलाकारों के लिए प्रयागराज महाकुम्भ ने प्रदान की संजीवनी

प्रयागराज। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) में आस्था और आध्यात्म के साथ देश की समृद्ध संस्कृति के विविध रंगों की त्रिवेणी प्रवाहित हुई। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इसमें कला के विभिन्न मंचों से हजारों लोक कलाकारों की…