• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ED दफ्तर पहुंचे राबड़ी के और तेजप्रताप यादव, लैंड फॉर जॉब स्कैम में पूछताछ

Writer D by Writer D
18/03/2025
in बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rabri Devi

Rabri Devi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी (Rabri Devi) कथित ‘‘नौकरी के बदले जमीन’’ घोटाले (Land for Job Scam) से संबंधित धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को पटना स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुंचीं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। राबड़ी के ईडी दफ्तर पहुंचने के दौरान उनकी बड़ी बेटी एवं सांसद मीसा भारती भी मौजूद थीं। ईडी दफ्तर के अंदर और बाहर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

उसके बाद उनके बेटे तेजप्रताप यादव भी जांच एजेंसी के दफ्तर पहुंचे। ईडी ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को भी तलब किया है। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि उन्हें पूछताछ के लिए कल यानी बुधवार को बुलाया गया है।

राजद के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव सहित पार्टी के कई नेता और विधायक भी ईडी दफ्तर के बाहर पहुंच गए हैं। सिंह ने आरोप लगाया, ‘‘बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार लालू यादव के परिवार को परेशान कर रही है और उनकी छवि धूमिल करने के लिए केंद्रीय एजेंसी का गलत इस्तेमाल कर रही है।’’

माता शाकंभरी देवी हो सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम… सांसद इमरान मसूद ने की मांग

सूत्रों ने बताया कि ‘‘नौकरी के बदले जमीन’’ (Land for Job Scam) मामले में आज अपराह्न लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव से पूछताछ की जा सकती है। बिहार के लालू प्रसाद को पूछताछ के लिए 19 मार्च को तलब किया गया है। इसी मामले में उनके परिवार के कुछ सदस्यों को भी पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। पिछले साल ईडी ने दिल्ली की एक अदालत में लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों के खिलाफ इस मामले में आरोपपत्र दायर किया था, जिसमें उनकी पत्नी राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती तथा हेमा यादव के अलावा कुछ अन्य को भी आरोपी बनाया गया था।

Tags: bihar newsdelhi newsland for job scam
Previous Post

माता शाकंभरी देवी हो सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम… सांसद इमरान मसूद ने की मांग

Next Post

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

सौर ऊर्जा से स्वरोजगार की नई राह, उत्तराखंड में 1132 प्लांट से 210 मेगावाट उत्पादन

10/08/2026
CM Dhami
Main Slider

बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के निर्देश

10/08/2026
Bailey bridge
उत्तराखंड

तमकनाला में बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद; मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

10/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

15 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त, सीएम धामी ने जिलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

10/08/2026
CM Dhami inspected the approach road of Nanda Ki Chowki bridge
Main Slider

नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड का सीएम धामी ने किया निरीक्षण, 12 घंटे में पूरा हुआ पुनर्निर्माण

10/08/2026
Next Post
PM Modi

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

Walnut Barfi

इस दिवाली घर पर बनाए स्वादिष्ट अखरोट की बर्फी

18/10/2025
Roopa Ganguly

बीजेपी की पूर्व सांसद रूपा गांगुली गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

03/10/2024

भारत और भूटान अंतरिक्ष में बढ़ेंगे एक साथ, एमओयू पर कैबिनेट ने लगाई मुहर

30/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version