• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘विदेशी माता से पैदा हुआ पुत्र राष्ट्रभक्त हो ही नहीं सकता…’, राहुल गांधी के बयान पर बोले मनोज मुंतशिर

Writer D by Writer D
20/12/2022
in मनोरंजन
0
Manoj Muntashir

Manoj Muntashir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। तवांग में भारत-चीन के सैनिकों की भिड़ंत के मुद्दे के बीच भारतीय सैनिकों की पिटाई वाले राहुल गांधी के बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के इस बयान पर पलटवार करते हुए विवादित टिप्पणी की है। राहुल गांधी के चीन पर दिए बयान पर मनोज मुंतशिर ने चाणक्य का हवाला देते हुए कहा ‘विदेशी माता से पैदा हुआ पुत्र राष्ट्रभक्त हो ही नहीं सकता, प्रॉब्लम डीएनए का है’।

मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) का बयान

मनोज मुंतशिर सोमवार शाम भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान मंच से जब वह लोगों को संबोधित कर रहे थे तो उस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के बयान का जिक्र किया। मनोज मुंतशिर ने कहा कि ‘सरदार भगत सिंह की बात मैं आपसे कर रहा था तो मुझे याद आया कि यह जो एक चीज है ना, देश के लिए आकाश भर प्रेम, यह दुनिया में कहीं भी आप चले जाएं यह सब्जेक्ट होता है। देश प्रेम सिखाना पड़ता है बच्चों को कि देखो भैया, तुम्हारे बाप-दादा ने यह किया इस मिट्टी से प्यार करो।

”अकेला देश दुनिया में भारत ही है जहां वतन परस्ती, देश प्रेम, देश भक्ति सिखानी नहीं पड़ती हम सीने में लेकर पैदा होते हैं। अभी हमने चाइना को भगाया। पर हमें उस वक्त दुख होता है जब निहायत गैर जिम्मेदार इस देश का नेता यह कहता है कि हमारे सैनिक चीनी सैनिकों से पिट रहे हैं। इतनी शर्मनाक भाषा का प्रयोग किया जाता है। कैसे कह सकता है कोई हमारे सैनिक पिट गए? लेकिन मैं क्या दोष दूं? मैंने चाणक्य को पढ़ा है आपने भी पढ़ा होगा। मैं कोट कर रहा हूं चाणक्य को जहां उन्होंने लिखा है कि विदेशी माता से पैदा हुआ पुत्र कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता। साथियों प्रॉब्लम डीएनए का है। कुछ नहीं कर सकते आप और हम इसका।”

टोल प्लाजा पर पलटी यात्रियों से भरी बस, 15 घायल

”एक तरफ मेरा और आपका डीएनए हैं। मेरा और आपका डीएनए हमें क्या सिखाता है हम लोग भारत माता कहते हैं। जब हमने भारत माता कह दिया तो मां से प्यार करना हमें सीखना थोड़ी है। किसी स्कूल में जाकर थोड़ी सीखना है कि भारत माता से कैसे प्यार किया जाता है। माता कह दिया, मां भारती कह दिया, भारत माता कह दिया तो सदा सदा के लिए बिक गए हम इस मिट्टी के लिए। ऋणी हो गए इसके। हमें देशभक्ति सीखनी नहीं पड़ती, हमें देशभक्ति नहीं सिखाई जाती।”

Tags: bollywood gossipsIndia China Border DisputeManoj Muntashirrahul gandhitwang dispute
Previous Post

टोल प्लाजा पर पलटी यात्रियों से भरी बस, 15 घायल

Next Post

Amazon से मंगवाया सवा लाख का लैपटॉप, पैकेज देखकर कस्टमर के उड़ गए होश

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajpal Yadav
मनोरंजन

मुश्किलों में घिरे अभिनेता राजपाल यादव, इस मामले में 3 महीने जेल की सजा

10/07/2026
Lock Upp 2: Kangana Ranaut's anger erupts on Ram Kapoor
मनोरंजन

Lock Upp 2: फूहड़पन दिखाने आए हो… राम कपूर पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा

02/07/2026
Cocktail 2
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ की दहाड़, 50 करोड़ के क्लब में एंट्री

23/06/2026
Sanchita Ugale
Main Slider

‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले ने की आत्महत्या, 30 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

15/06/2026
Kailash Kher
मनोरंजन

बाबा महाकाल के दरबार में कैलाश खेर ने नवाया शीश, भस्म आरती में हुए शामिल

05/06/2026
Next Post
Amazon

Amazon से मंगवाया सवा लाख का लैपटॉप, पैकेज देखकर कस्टमर के उड़ गए होश

यह भी पढ़ें

Sankashti Chaturthi

संकष्टी चतुर्थी के दिन बप्पा को लगाएं इसका भोग, धन की होगी बरसात

19/10/2024

कोरोना काल में त्योहारो के मौके पर पायी जा रही दूध, खोये में मिलावट

01/08/2020
sleeping

सोने से पहले इन चीजों का सेवन होता है खतरनाक

01/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version