• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अस्पताल में भर्ती पूनम ढिल्लों, दोस्त पद्मिनी कोल्हापुरे ने दिया हेल्थ अपडेट

Writer D by Writer D
22/08/2026
in मनोरंजन
0
Poonam Dhillon

Poonam Dhillon

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिग्गज अभिनेत्री और CINTAA की प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों (Poonam Dhillon) को हाल ही में मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को उनके डेंगू से पीड़ित होने की खबरें सामने आईं। अभिनेत्री की करीबी दोस्त और एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पूनम ढिल्लों की हालत अब बेहतर है और उन्हें शनिवार शाम तक अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

पूनम ढिल्लों के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस और चाहने वाले सोशल मीडिया पर जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। हालांकि, अभिनेत्री की सेहत को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक फिलहाल वह रिकवर कर रही हैं।

डेंगू की खबरों के बीच मिला हेल्थ अपडेट

इससे पहले ऐसी चर्चा थी कि पूनम ढिल्लों कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं और धीरे-धीरे उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। अब पद्मिनी कोल्हापुरे के अपडेट के बाद उनके प्रशंसकों को राहत मिली है।

पूनम ढिल्लों फिल्मों के साथ-साथ लंबे समय से सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) से भी जुड़ी हुई हैं और वर्तमान में संगठन की प्रेसिडेंट हैं।

CINTAA विवाद को लेकर भी सुर्खियों में थीं अभिनेत्री

पूनम ढिल्लों हाल के दिनों में CINTAA के भीतर चल रहे विवाद को लेकर भी चर्चा में रही हैं। संगठन की जनरल सेक्रेटरी उपासना सिंह ने एक पॉडकास्ट में पूनम ढिल्लों और वाइस प्रेसिडेंट पद्मिनी कोल्हापुरे पर मनमानी करने के आरोप लगाए थे।

उपासना सिंह ने दावा किया था कि कमिटी के 11 सदस्य इस्तीफा दे चुके हैं और आरोप लगाया कि जो लोग उनके फैसलों से सहमत नहीं होते, उन्हें शो-कॉज नोटिस भेजे जाते हैं।

पूनम ने आरोपों को बताया था निराशा का नतीजा

उपासना सिंह के आरोपों पर पूनम ढिल्लों ने पलटवार करते हुए कहा था कि वह किसी तरह की ‘कीचड़ उछालने वाली राजनीति’ में शामिल नहीं होना चाहतीं। उन्होंने आरोपों को बेहद घटिया हरकत बताया और कहा कि ऐसे बयान उस व्यक्ति की सोच और निराशा को दर्शाते हैं, जिसे अपेक्षित महत्व नहीं मिला।

उपासना सिंह ने इस बीच FWICE से संगठन में नए और पारदर्शी चुनाव कराने की मांग भी की है।

पद्मिनी और पूनम की है पुरानी दोस्ती

पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे की दोस्ती काफी पुरानी है। दोनों अभिनेत्रियां ‘कुर्बानी रंग लाएगी’ और ‘एक नई पहचान’ जैसे प्रोजेक्ट्स में साथ काम कर चुकी हैं।

फिल्मी दुनिया की यह दोस्ती पर्दे तक सीमित नहीं रही। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़ी रही हैं। ऐसे में अस्पताल में भर्ती पूनम का हेल्थ अपडेट देने के लिए पद्मिनी का सामने आना भी उनकी करीबी दोस्ती को दिखाता है।

Tags: Poonam Dhillon
Previous Post

‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन, 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध

Next Post

प्रदेश में पर्याप्त चीनी उपलब्ध, कतई परेशान न हों आमजन: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

मनोरंजन

मुंबई में IT का बड़ा एक्शन, रकुल प्रीत-वाशु भगनानी से जुड़े ठिकानों पर सर्च

28/09/2026
Main Slider

नहीं थम रही हनुमान अंश की सुनामी, पार कर डाले 200 करोड़

12/09/2026
Mary Kom
Main Slider

BB 20: मणिपुर को लेकर भावुक हुई मैरी कॉम, बोलीं- अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर सकी

08/09/2026
Razak Khan seeks refuge with ‘Premanand Maharaj’
मनोरंजन

‘महाभारत’ के घटोत्कच पहुंचे ‘प्रेमानंद महाराज’ की शरण में, बाबा का लिया आशीर्वाद

07/09/2026
Sanjay Dutt
Main Slider

मराठी बोलने की फरमाइश पर संजय दत्त का दोटूक जवाब, महाराष्ट्र के मंत्री के सामने किया इनकार

07/09/2026
Next Post
CM Yogi

प्रदेश में पर्याप्त चीनी उपलब्ध, कतई परेशान न हों आमजन: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

SGPGI

एसजीपीजीआई के चिकित्सकों ने बिना आपरेशन फेफड़े में फंसी गोली निकाली

29/08/2022
Buddha Purnima

इस दिन मनाई जाएगी बुद्ध पूर्णिमा, जानिए पूजन नियम

15/05/2024
CM Yogi gave gifts to the newlyweds

बेटी और उसके सम्मान की रक्षा डबल इंजन सरकार का लक्ष्यः सीएम योगी

07/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version