24 घण्टे ऑनलाइन

इस कंपनी में अचानक बीमार पड़ गए 118 कर्मचारी, वजह जान पुलिस के उड़े होश

सूरत। गुजरात के सूरत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक डायमंड कंपनी (Diamond Company) के वॉटर कूलर में किसी ने जहरीला पदार्थ मिला दिया, जिससे कंपनी के 118 कर्मचारी बीमार पड़ गए। आनन फानन में सभी बीमार…

24GhanteOnline
April 10, 2025
2 min read

सूरत। गुजरात के सूरत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक डायमंड कंपनी (Diamond Company) के वॉटर कूलर में किसी ने जहरीला पदार्थ मिला दिया, जिससे कंपनी के 118 कर्मचारी बीमार पड़ गए। आनन फानन में सभी बीमार कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के बाद सभी कर्मचारियों के हालात सामान्य हैं। फिलहाल किसी की हालत गंभीर नहीं है लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है।

पुलिस का कहना है कि किसी ने कंपनी के कर्मचारियों को निशाना बनाकर पीने के पानी में जहरीला पदार्थ मिला दिया था, जिससे कर्मचारियों की तबीयत खराब हुई थी। यह घटना एक फटे हुए प्लास्टिक बैग के वॉटर कूलर में तैरते मिलने से हुई।

डीसीपी आलोक कुमार ने बताया कि कपोदरा इलाके में मिलेनियम कॉम्प्लेक्स स्थित अनभ जेम्स के कर्मचारियों को एहतियात के तौर पर चिकित्सा जांच के लिए कंपनी के मालिक द्वारा दो अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों में से किसी में भी जहर के दुष्प्रभाव संबंधी कोई समस्या नहीं है, लेकिन उन्हें अस्पतालों में निगरानी में रखा गया है।

CCTV के जरिए की जा रही आरोपी की पहचान


पुलिस अधिकारी ने कहा, यह कीटनाशक से भरा एक फटा हुआ प्लास्टिक बैग था, इसलिए पानी में कुछ मात्रा में जहरीला पदार्थ मिला होगा, जिसे कर्मचारियों ने पी लिया।

बुंदेलखंड में साथ साथ हो रही पानी के साथ ‘बिजली की खेती’


कुमार ने कहा कि फोरेंसिक टीम पड़ताल कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा 5 टीमों का गठन किया गया है, सभी टीमें काम में लगी हुई हैं। वॉटर टैंक के पास लगे सीसीटीवी के जरिए आरोपी की पहचान की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…