बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़ी टूरिस्ट बस से जा टकराई। हादसे में कार चला रहे टैक्सी ड्राइवर बूम प्रसाद, उनकी पत्नी और छोटी बेटी की मौत हो गई। परिवार के दो अन्य बच्चे घायल हुए हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बूम प्रसाद दिल्ली के रजोकरी गार्डन के रहने वाले थे। वह पत्नी और बच्चों के साथ राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर घर लौट रहे थे। हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया और उसका बड़ा हिस्सा बस के नीचे फंस गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
कार में फंसे बच्चों को निकालने में हुई मशक्कत
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण घायलों को बाहर निकालने में काफी परेशानी हुई। बचावकर्मियों ने काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला। एक बच्चे को निकालने के लिए कार का बोनट काटना पड़ा। इसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
बस में नहीं था कोई यात्री, हादसे की वजह तलाश रही पुलिस
फायर ब्रिगेड अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि दुर्घटना में शामिल टूरिस्ट बस खाली खड़ी थी और उसमें कोई यात्री नहीं था। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर सोहना के नागरिक अस्पताल की मॉर्च्यूरी में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अब हादसे की वजहों का पता लगाने में जुटी है। कार की रफ्तार, एक्सप्रेसवे पर बस का सड़क किनारे खड़ा होना और दुर्घटना के समय कम दृश्यता जैसी परिस्थितियों की जांच की जा सकती है। हालांकि, हादसे का वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़ी टूरिस्ट बस से जा टकराई। हादसे में कार चला रहे टैक्सी ड्राइवर बूम प्रसाद, उनकी पत्नी और छोटी बेटी की मौत हो गई। परिवार के दो अन्य बच्चे घायल हुए हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बूम प्रसाद दिल्ली के रजोकरी गार्डन के रहने वाले थे। वह पत्नी और बच्चों के साथ राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर घर लौट रहे थे। हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया और उसका बड़ा हिस्सा बस के नीचे फंस गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
कार में फंसे बच्चों को निकालने में हुई मशक्कत
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण घायलों को बाहर निकालने में काफी परेशानी हुई। बचावकर्मियों ने काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला। एक बच्चे को निकालने के लिए कार का बोनट काटना पड़ा। इसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
बस में नहीं था कोई यात्री, हादसे की वजह तलाश रही पुलिस
फायर ब्रिगेड अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि दुर्घटना में शामिल टूरिस्ट बस खाली खड़ी थी और उसमें कोई यात्री नहीं था। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर सोहना के नागरिक अस्पताल की मॉर्च्यूरी में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अब हादसे की वजहों का पता लगाने में जुटी है। कार की रफ्तार, एक्सप्रेसवे पर बस का सड़क किनारे खड़ा होना और दुर्घटना के समय कम दृश्यता जैसी परिस्थितियों की जांच की जा सकती है। हालांकि, हादसे का वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
भागलपुर में चांदी की बड़ी खेप जब्त, नाबालिग हिरासत में
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पुलिस ने जांच अभियान के दौरान चांदी (Silver) की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, यह चांदी झारखंड से बस के जरिए भागलपुर लाई जा रही थी। मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।…
