भागलपुर में चांदी की बड़ी खेप जब्त, नाबालिग हिरासत में
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पुलिस ने जांच अभियान के दौरान चांदी (Silver) की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, यह चांदी झारखंड से बस के जरिए भागलपुर लाई जा रही थी। मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।…

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पुलिस ने जांच अभियान के दौरान चांदी (Silver) की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, यह चांदी झारखंड से बस के जरिए भागलपुर लाई जा रही थी। मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।
कार्रवाई जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भागलपुर-दुमका रोड पर हुई। आने वाले त्योहारों को देखते हुए पुलिस झारखंड की ओर से आने वाले वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान दुमका की तरफ से आ रही एक बस को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान बस में सवार एक नाबालिग के पास से भारी मात्रा में चांदी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, नाबालिग चांदी से संबंधित कोई वैध कागजात या रसीद पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने चांदी को जब्त कर लिया और नाबालिग से पूछताछ शुरू कर दी।
आयकर विभाग भी जांच में शामिल
भारी मात्रा में बेहिसाब चांदी मिलने के बाद पुलिस ने इसकी सूचना आयकर विभाग को दी है। अब आयकर विभाग की टीम चांदी के स्रोत, असली मालिक और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जांच कर रही है।
पुलिस को आशंका है कि मामला टैक्स चोरी से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही चांदी की खेप से जुड़े पूरे नेटवर्क और उसके वास्तविक उद्देश्य का पता चल सकेगा।Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
